फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेप आरोपी स्वामी ओम ने सलमान पर लगाया सनसनीखेज आरोप, मायावती को भी दे डाला एक ऑफर

Mon, 13 Feb 2017 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 13 Feb 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
swami om alleges salman khan for creating conspiracy of rape case against him
स्वामी ओम ने सलमान पर लगाया आरोप - फोटो : अमर उजाला

बिग बॉस सीजन-10 के चर्चित प्रतिभागी बाबा ओम ने अ‌भ‌िनेता सलमान खान पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए सनसनी मचा दी है। इसके अलावा बड़बोले बाबा ने बसपा सुप्रीमो मायावती के सामने भी एक प्रस्ताव रखा है।

swami om alleges salman khan for creating conspiracy of rape case against him
swami om - फोटो : अमर उजाला

दरअसल बाबा के खिलाफ दिल्ली में महिला से रेप की कोशिश का मामला दर्ज होने के बाद उन्होंने फिल्म अभिनेता सलमान खान पर षड़यंत्र का आरोप लगाया है। रविवार शाम कविनगर क्षेत्र में एक शादी में आए बाबा ओम ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि स्वामी संतोषानंद गिरी के दिल्ली स्थित आश्रम में रहने वाली जिस महिला ने उन पर और संतोषानंद पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है, उसका पति एक बच्चे से कुकर्म के मामले में वांछित है।

swami om alleges salman khan for creating conspiracy of rape case against him
swami om

संतोषानंद गिरी के आश्रम में हुई इस घटना के बाद 15 जनवरी 2017 को उनके एक शिष्य राममनोहर ने उस महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। महिला संतोषानंद गिरी और उन्हें फंसाने की धमकी दे रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
swami om alleges salman khan for creating conspiracy of rape case against him
swami om

बाबा ओम का कहना है कि 5 फरवरी को उन्होंने दिल्ली के आईपी थाने में इसकी सूचना भी दे दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सलमान खान ने इस महिला को पैसा देकर सात फरवरी को उनके और संतोषानंद गिरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
swami om alleges salman khan for creating conspiracy of rape case against him
बिग बॉस 10

महिला ने सात फरवरी को जिस वक्त घटना होना बताया है, उस समय वह दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ थे। सीसीटीवी में भी वह अफसरों केपास दिख रहे हैं। उनका कहना है कि वह अब हाईकोर्ट में गुहार लगाकर रिपोर्ट खारिज करने की मांग करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed