फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man closed the door of the house and set it on fire died due to cylinder explosion

Delhi News: नशे में धुत शख्स ने घर की कुंडी बंद कर लगाई आग, सिलिंडर फटने से हुई मौत

Fri, 24 May 2024 07:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 24 May 2024 07:35 AM IST
सार

संगम विहार में नशे में धुत एक शख्स ने घर की अंदर से कुंडी लगाकर आग लगा ली। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। इस बीच जोरदार धमाके के साथ घर में रखा एलपीजी सिलिंडर फट गया।

विज्ञापन
man closed the door of the house and set it on fire died due to cylinder explosion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

संगम विहार में नशे में धुत एक शख्स ने घर की अंदर से कुंडी लगाकर आग लगा ली। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। इस बीच जोरदार धमाके के साथ घर में रखा एलपीजी सिलिंडर फट गया। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर पहली मंजिल से लईक अहमद (50) का जला हुआ शव बरामद किया।

विज्ञापन


क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि लईक शराब पीने का आदी था। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। अक्सर वह कुछ न कुछ हंगामा करता रहता था। लईक परिवार के साथ गली नंबर-जी-12, तकवा मस्जिद के पास, बुध बाजार, संगम विहार में रहता था। परिवार में पत्नी के अलावा 21 वर्षीय बेटा है। बेटा नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार रात को वह नाइट शिफ्ट पर गया हुआ था।
विज्ञापन


इस दौरान लईक ने पत्नी को बहाने से बाहर भेज दिया। बाद में उसने कुंडी लगाकर घर में आगलगा दी। सिलिंडर फटा तो पड़ोसियों ने रात 12:35 बजे पुलिस को सूचना दी, जहां आग लगी थी, वहां गली काफी संकरी थी। दमकल कर्मियों ने पाइप बिछाकर लईक के घर तक पानी पहुंचाया। इसके बाद कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed