फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man chewing wife's Ear becuse tor refused him for drinking

वो चीखती रही और पति चबाता रहा पत्नी का कान

Fri, 07 Aug 2015 09:20 AM IST
Updated Fri, 07 Aug 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
man chewing wife's Ear becuse tor refused him for drinking

कान के हिस्से को पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू की। महिला की पहचान सुमित्रा (बदला नाम, 32) के रूप में हुई। वह पति और दो बच्चों व सास के साथ रानीबाग में रहती है।

विज्ञापन


सुमित्रा की शादी के 10 साल हो गए हैं। सुमित्रा ने पुलिस को बताया कि उसके पति शराब पीने के आदी हैं। वह बाहर से शराब पीकर घर आते हैं और झगड़ा करते हैं।

पति की इस आदत को छुड़ाने के लिए सुमित्रा ने उसे घर में ही शराब पीने की इजाजत दे दी। पति ने दो दिन घर में शराब पी। लेकिन 4 अगस्त को वह घर से बाहर चला गया।

विज्ञापन

शराब पीकर किया ऐसा कांड

man chewing wife's Ear becuse tor refused him for drinking

दोपहर 3:15 बजे वह शराब पीकर घर आया। पूछने पर दंपति के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान पति ने उसके कान को दांत से दबा लिया और तब तक दबाए रखा जब तक उसका कान कटकर अलग नहीं हो गया।


वह चीख पुकार करती रही, लेकिन आरोपी ने न ही उसे अस्पताल पहुंचाया और न ही सुमित्रा को अपने परिजनों के पास फोन करने दिया। आरोप है कि घटना के बाद सास ने बेटे को भाग जाने के लिए कहा।

वह सुमित्रा का फोन भी लेकर फरार हो गया। उसने किसी तरह घर में पड़े पति के फोन ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने घर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया।

चबाकर अलग कर दिया बीबी का कान

man chewing wife's Ear becuse tor refused him for drinking

रानीबाग में पति की शराब पीने की आदत को छुड़ाने का प्रयास करना एक महिला को भारी पड़ गया। महिला के टोकने पर शराबी पति ने दांत से महिला का कान चबा डाला।


वहशी पति ने तब तक उसे नहीं छोड़ा जब तक महिला का कान कटकर अलग नहीं हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। रानीबाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गत 4 अगस्त को भगवान महावीर अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि झगड़े के दौरान एक युवक ने अपनी पत्नी का कान काट लिया है। पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि महिला का कान जुड़ नहीं सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed