फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man cheats 2.5 lakhs rs by Live in partner at noida

शादी का झांसा देकर लिव इन पार्टनर ने युवती से ठगे लाखों रूपए, फरार

Tue, 26 Feb 2019 07:47 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Feb 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
Man cheats 2.5 lakhs rs by Live in partner at noida
प्रतीकात्मक तस्वीर

लिव इन पार्टनर ने फैशन डिजाइनर युवती से ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली। युवक शादी का झांसा देकर हिमाचल प्रदेश निवासी युवक चार महीने से लिव इन में रह रहा था। इस दौरान आरोपी ने कई बार बहाने बनाकर उनसे ढाई लाख रुपये लिए थे। 

विज्ञापन


युवती की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली फेज थ्री में रहने वाली युवती फैशन डिजाइनर है। वह गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करती है। युवती के मुताबिक चार माह पहले एक ठेकेदार से मुलाकात हुई।
विज्ञापन


ठेकेदार शादी का झांसा देकर उसके साथ लिव इन पार्टनर के रूप में रहने लगा। इस दौरान आरोपी ने अलग-अलग बहाने कर करीब ढाई लाख रुपये ले लिए। युवती का आरोप है कि आरोपी एक सप्ताह पहले अपने रिश्तेदार की शादी में जाने की बात कहकर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से उसकी युवक से बात नहीं हुई है। वह खुद भी युवक को खोजती हुई उसके गृह प्रदेश हिमाचल प्रदेश पहुंच गई।  लेकिन युवक का पता नहीं चल सका है। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि युवती ने इसकी शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed