फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man attack with knife to girl on her neck and injured her after thah he hanged herself to death

आशिकी में मर मिटा अमित: मुस्कान ने ठुकराया प्रपोज, पहले उसकी गर्दन पर मारा चाकू फिर खुद लगा ली फांसी

Sat, 03 Jun 2023 07:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 03 Jun 2023 07:01 PM IST
सार

पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि काम करने के दौरान अमित मुस्कान से मिलता था। वह कई बार मुस्कान से दोस्ती करने और उसे शादी का प्रस्ताव दिया। लेकिन मुस्कान ने मना कर दिया।

विज्ञापन
man attack with knife to girl on her neck and injured her after thah he hanged herself to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के बेगमपुर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक सिरफिरे युवक ने युवती के गले पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और बाद में खुद फंदा पर लटक कर जान दे दी। घायल युवती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद शनिवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शुरुआती जांच में पता चला कि युवक युवती से एकतरफा प्यार करता था और उसको कई बार शादी का प्रस्ताव दे चुका था। लड़की के उसके प्रस्ताव नकारे जाने पर उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

मृत युवक की पहचान जेजे कालोनी सेक्टर 25 रोहिणी निवासी अमित (24) के रूप में हुई। वह रोहिणी सेक्टर 24 में अपनी बड़ी बहन और बहनोई अनिल के कंपनी क्रिएटिव कांसेप्ट डिजाइन में काम करता था। कंपनी प्रदर्शनियों में लगने वाले स्टॉल की डिजाइनिंग का ठेके लेती है। पीड़ित लड़की सहित चार महिलाएं कंपनी में काम करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर पुलिस को सेक्टर 24 में एक युवती को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल युवती को पास के अस्पताल में लेकर गए हैं। वहीं उस पर हमला करने वाले अमित ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस उसे भी उतार कर पास के अस्पताल में ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि काम करने के दौरान अमित मुस्कान से मिलता था। वह कई बार मुस्कान से दोस्ती करने और उसे शादी का प्रस्ताव दिया। लेकिन मुस्कान ने मना कर दिया। शुक्रवार दोपहर अमित, मुस्कान और तीन अन्य युवतियां कार्यालय में मौजूद थीं। अमित ने मुस्कान से दोस्ती करने के लिए कहा। उसके मना करने पर वह रसोई में चला गया और वहां से चाकू लेकर आया। उसने युवती के गले पर चाकू से हमला कर दिया। वहां मौजूद युवतियों ने अमित को पकड़ लिया। जबकि मुस्कान वहां से भागकर भूतल पर पहुंच गई। अमित ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। जबकि लोगों ने मुस्कान के गले पर कपड़ा बांधकर उसे पास के अस्पताल ले गए।

बाद में लोगों ने अमित को दरवाजा खोलने के लिए कहा। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। अमित कमरे में फंदा से लटका हुआ था। पुलिस ने बताया कि मुस्कान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं अमित के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस बाबत हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed