फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mamata Banerjee's Associate Arrested on Return From Dhaka

ममता का करीबी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Mon, 23 Feb 2015 02:30 PM IST
Updated Mon, 23 Feb 2015 02:30 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee's Associate Arrested on Return From Dhaka

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक फाइनेंस कंपनी से फर्जीवाड़ा कर 18 करोड़ रुपये का लोन लेने वाले पश्चिम बंगाल के फिल्म निर्माता और कारोबारी शिवाजी पांजा को कोलकाता हवाई अड्डा से हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बांग्लादेश के तीन दिवसीय दौरे से वापस आने पर उसे कोलकाता एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली पुलिस की एक टीम उसे यहां लाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों के मुताबिक शिवाजी पांजा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बहुत करीब है। वह कोलकाता के एक निजी चैनल का मालिक और फिल्म निर्माता होने का दावा करता है। वर्ष 2010 में बनी फिल्म ब्योमकेश बख्शी का सह-निर्माता रह चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी से फर्जीवाड़ा कर 18 करोड़ का लोन लेने का आरोप

Mamata Banerjee's Associate Arrested on Return From Dhaka

शिवाजी पर आरोप है कि उसने आरपी इन्फो सिस्टम लिमिटेड नाम की एक कंपनी बनाई। कंपनी में वह डायरेक्टर था। उसने नेहरू प्लेस स्थित फाइनेंस कंपनी आईएफसीआई में 18 करोड़ रुपये लोन के लिए आवेदन किया। यह कंपनी कम अवधि के लिए कारोबारियों को इंडस्ट्रियल लोन देती है। शिवाजी ने कंपनी को बताया कि उसकी कंपनी कंप्यूटर पार्ट्स बेचती है। उसे तीन-चार कंपनियों को पार्ट्स बेचने हैं।

इस जानकारी के बाद कंपनी ने शिवाजी की कंपनी को 18 करोड़ रुपये का लोन दे दिया। उसके बाद शिवाजी पांजा ने लोन देने वाले कंपनी को कई फर्जी बिल मुहैया करवाए। उसके बाद उसने रकम वापस नहीं की। कंपनी ने उसे कई नोटिस दिए गए, लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं दिया।

वर्ष 2014 में कंपनी ने कालका जी थाने में शिवाजी पांजा के खिलाफ फर्जीवाड़ा और आपराधिक षडयंत्र रचने की शिकायत की। बड़ी रकम होने की वजह से आर्थिक अपराध शाखा में मामला दर्ज किया गया। काफी तलाश के बाद शिवाजी पांजा के नहीं मिलने पर अपराध शाखा ने उसके खिलाफ 19 फरवरी को एलओसी जारी करवाया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बंगलादेश के तीन दिवसीय दौरे से वापस आने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट के इमीग्रेशन विभाग ने उसे रोक लिया और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed