फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   malini awasthi and sharda sinha will share stage on chhath parv in noida

छठ पर मालिनी अवस्थी, शारदा सिन्हा मचाएंगी नोएडा में धूम

Fri, 13 Nov 2015 10:55 AM IST
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
malini awasthi and sharda sinha will share stage on chhath parv in noida

नोएडा स्टेडियम में लोकप्रिय भोजपुरी गायिका 14 नवंबर को अपने गीतों से धूम मचाएंगी। प्रवासी महासंघ नोएडा के तत्वाधान में स्टेडियम में भोजपुरी गीतों का प्रोग्राम आयोजित कराया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके साथ ही 15 नवंबर को नहाय खाय से साथ छठ पर्व शुरू हो जाएगा। छठ पर्व का पहला अर्घ्य 17 नवंबर की शाम को होगा।

बृहस्पतिवार को नोएडा स्टेडियम में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि पिछले छह सालों से संस्था छठ पर्व आयोजित करा रही है।
विज्ञापन


7वीं बार नोएडा स्टेडियम में छठ महोत्सव होगा। नोएडा में होने वाले सबसे बड़े प्रोग्रामों में से एक है। इसमें सबसे ज्यादा दर्शकों और श्रोताओं की भीड़ आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार 14 नवंबर को स्टेडियम में शाम को 5 बजे से भोजपुरी की प्रख्यात गायिका शारदा सिन्हा और मालिनी अवस्थी अपने गानों की धूम मचा देंगी। आलोक वत्स ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे।

सिक्यूरिटी के पुख्ता इंतजाम

malini awasthi and sharda sinha will share stage on chhath parv in noida

इसमें में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा की विधायक विमला बाथम, विशिष्ठ अतिथि जिलाधिकारी एनपी सिंह मौजूद रहेंगे।

संस्था के महासचिव टी एन चौरसिया ने बताया कि इस प्रोग्राम में सबसे ज्यादा भीड़ आती है। इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। पुलिस के अलावा 200 गार्ड, 250 वालिंटियर और 25 बाउंसर तैनात रहेंगे।

वहीं, 20 सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं। इससे महोत्सव में आने वाली भीड़ पर नजर रहेगी। स्टेडियम में 16 एलसीडी लगी रहेंगे। इस प्रेसवार्ता में डॉ. एनके राय, राजेश सिन्हा, देवेंद्र प्रभात आदि भी मौजूद थे।

गेट नंबर 6 और 7 से होगी एंट्री

malini awasthi and sharda sinha will share stage on chhath parv in noida

संस्था के जुड़े सुरेश तिवारी ने बताया कि आम जनता के लिए 6 और 7 नंबर गेट से एंट्री होगी। वहीं, वीवीआई और प्रेस के लिए स्टेडियम का गेट नंबर 5 नंबर खोला जाएगा। स्टेडियम में घाट भी बनाया जाएगा। ये घाट 125 फिट लंबा और 70 फिट चौड़ा होगा।

महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम भी बनाया जाएगा। ताकि इसमें महिलाएं आराम से कपड़े बदल सकें। घाट पर पंडित भी रहेंगे। अगर कोई महिला अकेली होगी तो अर्घ्य देने में उसकी मदद करेंगे।

अर्घ्य के दिन यानी 17 नवंबर की शाम और 18 नवंबर की सुबह नोएडा स्टेडियम के सभी गेट खुले रहेंगे। बता दें कि इसके अलावा ओखला बैराज, सेक्टर-71 अपार्टमेंट , झिगोड़ के प्राइमरी स्कूल समेत एक दर्जन जगह घाट बनाए जाते हैं। प्रवक्ता देवेंद्र प्रभात ने बताया कि इस बार कार्यक्रम की भव्यता देखने लायक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed