फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maid Sexual harassment by Army Major Police registered case

दिल्ली: आर्मी के मेजर ने किया नौकरानी के साथ रेप, पीड़िता का आरोप- पति ने नहीं की खुदकुशी

Sun, 30 Sep 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 30 Sep 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
Maid Sexual harassment by Army Major Police registered case
दिल्ली में आर्मी के मेजर के खिलाफ कैंट थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। गंभीर आरोप लगाने वाली महिला मेजर के नौकरानी है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पीड़िता और उसका पति मेजर गौरव के यहां डोमेस्टिक हेल्प की तरह काम करते थे। पति-पत्नी सर्वेंट क्वार्टर में रहते थे। आरोप है कि 12 जुलाई को मेजर ने पीड़िता के पति को किसी काम के बहाने से बाहर भेज दिया था
विज्ञापन


इस दौरान उसे अकेला पाकर उसके साथ रेप किया था। पति ने वापस आकर दोनों को एक साथ देख लिया था। इसपर मेजर ने दोनों की पिटाई की थी। इसके बाद दोनों को धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि मेजर से परेशान होकर वह अपनी ससुराल चली गई। इस दौरान उसका पति वहीं था। 

पिछले महीने उसके पति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पीड़िता को सूचना मिली थी कि उसके पति ने फांसी लगा ली है। लेकिन पीड़िता इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। 

पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने अपनी पति की मौत पर शक जताया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति की हत्या की गई है। फिलहाल कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को समन जारी कर जांच में शामिल होने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed