फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maid caught after 40 CCTV footage checking by Police

40 सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद पकड़ी गई नौकरानी, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

Thu, 03 Jan 2019 08:18 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Jan 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
Maid caught after 40 CCTV footage checking by Police
सांकेतिक तस्वीर

विकासपुरी व जनकपुरी जैसे पॉश इलाकों में बुजुर्ग दंपतियों को लूटने वाली नौकरानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जनकपुरी थाना पुलिस ने बेगुसराय बिहार से महिला को पकड़ा है। आरोपी पिंकी घरों में नौकरानी बनकर जाती थी और घरों में बुजुर्गों को नशीली गोलियां खिलाकर लूटपाट कर फरार हो जाती थी। महिला को गिरफ्तार करने के लिए दो हजार पंफलेट लगाए गए थे और 40 सीसीटीवी कैमरों से बरामद फुटेज खंगाली गई थी।

विज्ञापन


पश्चिमी जिला डीसीपी मोनिका भारद्वाज के अनुसार गिरफ्तार महिला का नाम पिंकी है और बेगूसराय, बिहार की रहने वाली है। पुलिस ने इनके पास से काफी मात्रा में ज्वेलरी व कैश बरामद किया है। आरोपी पिंकी नाम की महिला ने जनकपुरी इलाके में वारदात को अंजाम दिया थी। 
विज्ञापन


बुजुर्ग दंपती कई दिनों तक आईसीयू में भर्ती रहे थे। महिला की गिरफ्तारी से जनकपुरी के चार व विकासपुरी के एक मामले का खुलासा हुआ है। आरोपी महिला बहाने से अपने परिचय पत्र व मोबाइल नंबर नहीं देती थी। ये मौका मिलते ही बुजुर्ग दंपती को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से ज्वेलरी व नकदी लेकर फरार हो जाती थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed