{"_id":"5be8c2c2bdec22693257c1a0","slug":"mahaparv-chhath-started-in-delhi-ncr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नहाय खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, खरना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाय खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, खरना आज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली/ नोएडा/ ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:31 AM IST
विज्ञापन
बाजार में खरीददारी करती हुईं महिलाएं
- फोटो : लाल सिंह
लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। व्रतियों ने स्नान कर पूजा कर चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी खा कर व्रत की शुरुआत की। खरना सोमवार को है। इस दिन गुड़ और चावल की विशेष खीर (रसियाव) बनाई जाती है।
पूरे दिन उपवास के बाद व्रती शाम को रसियाव व रोटी खाएंगे। इससे पहले प्रसाद स्वरूप (नेवज) निकालेंगे, जिसे व्रतियों के खाने के बाद इसे परिवार के सदस्य प्रसाद के रूप में खाएंगे। भगवान भास्कर के चार दिनों के इस अनुष्ठान को लेकर पूरी राजधानी गुलजार हो रही है।
स्वच्छता के माहौल में पूर्वांचल बाहुल्य इलाके छठमय हो गए हैं। अनाधिकृत कॉलोनियां ही नहीं अपार्टमेंट में रहने वाले पूर्वाचलियों के घरों में छठी मईया के गीत गूंज रहे है। छठ घाटों की सफाई युद्धस्तर पर जारी है। स्वयं सेवी संगठन व पुलिस प्रशासन व्रतियों की सुविधा के लिए हर कदम उठा रहा है।

बनाए गए कृत्रिम तालाब
अर्घ्य देने के लिए अपार्टमेंट, सोसायटी, आवासीय परिसर में पोखर (कृत्रिम तालाब) बनाए गए है। केला के पत्ते व बिजली की लाइट से इसकी विशेष सजावट की गई है। यहां व्रती मंगलवार शाम को पानी में खड़े होकर अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य देंगे।
फिर बुधवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। मुखर्जी नगर स्थित सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए सदस्य अमरेंद्र कुमार राकेश का कहना है कि इस आवासीय परिसर में लंबे समय से छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
यहां एक पोखर व्रतियों के लिए बनाया गया है। कृत्रिम तालाब के साथ वेदियां (सुसोप्ता) भी बनाए गए हैं। यहां आसपास के इलाकों के बड़ी संख्या में व्रती पूजा-अर्चना करतीं हैं। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

छत पर भी लोग कर रहे पूजा-अर्चना
दिल्ली के कई इलाकों में लोग छठ घाट पर नहीं पहुंचकर अपने छतों पर हौद छोटे-छोटे समूहों में छठ पूजा करते है। दिल्ली के कई इलाकों में छतों को भी केला के पत्ते से खासतौर पर सजाया गया है।
प्लास्टिक व रबर के बड़े हौदनुमा ट्यूब भी इस मकसद से बाजार में बिक रहे है। राजधानी में हाल के दिनों में ऐसे लोगों की संख्या भी बढ़ी है जो छठ घाट नदी किनारे जाने की बजाय अपने घरों के छत पर ही पूजा कर लेते है।
बाजारों में रौनक बढ़ी
छठ व्रती पवित्रता का ख्याल रखते हैं। नहाय खाय के बाद पूजा सामग्री की खरीदारी भी शुरू हो गई। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए पूर्वांचल बाहुल्य इलाके में बांस से बने सूप और दउरा की दुकानों पर भरमार है। दुकानों पर छठ व्रतियों की भीड़ खरीददारी के लिए उमड़ पड़ी है।

पुरुष भी करते है व्रत
पंडित कौशल किशोर पांडेय कहते है कि छठ व्रत एक कठिन तपस्या की तरह है। इस पर्व को महिलाएं के अलावा पुरुष भी रखते हैं। चार दिनों के इस व्रत में व्रती को लगातार उपवास करना होता है। भोजन के साथ ही सुखद शैय्या का भी त्याग किया जाता है।
पर्व के लिए बनाए गए कमरे में व्रती फर्श पर एक कंबल या चादर बिछा कर सोती है। महिलाएं साड़ी और पुरुष धोती पहनकर छठ पूजा करते है। छठ पर्व को तब तक करना होता है, जब तक कि अगली पीढ़ी की किसी विवाहिता को नहीं सौंपा जाए। हालांकि उम्र के पड़ाव में महिला इस व्रत को नहीं भी करती है।
पुत्र रत्न की प्राप्ति व पति के स्वास्थ्य के लिए पूजा
इलाहाबाद के पंडित राधेश पांडेय के अनुसार ऐसी मान्यता है कि छठ पर्व पर व्रत करने वाली महिलाओं को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। पुत्र रत्न की चाहत रखने वाली और पुत्र की कुशलता के लिए सामान्य तौर पर महिलाएं यह व्रत रखती हैं। पति के स्वास्थ्य के लिए भी महिलाएं इस पर्व को करती है।

नहाय-खाय के साथ छठ शुरू, खरना आज
वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रविवार को नहाय खाय के साथ ही चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत हो गई। पर्व के पहले दिन छठ व्रतधारियों व उनके परिजनों ने चावल, चने की दाल एवं घीये की सब्जी का प्रसाद बनाकर पूजन किया।
महिलाओं ने स्वयं प्रसाद ग्रहण कर सबको प्रसाद दिया। पर्व दूसरे दिन आज खरना है। जिसमें छठ व्रती दिन भर उपवास के बाद शाम को गुड़ या गन्ने के रस से बनी खीर और रोटी का प्रसाद बनाकर ग्रहण करेंगे।
छठ को लेकर नोएडा और ग्रेनो की कई सोसायटी में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। कई संस्थाओं ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है। शहर के अलग अलग सेक्टरों में रहने वाले पूर्वाचलियों के घरों में छठी मईया के गीत गूंज रहे हैं।
रविवार को ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राधा कृष्ण पार्क में पूर्वांचल के लोक गायकों ने अपने गीतों से मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें सुप्रसिद्ध गायक जितेंद्र सिंह अंशु, आंचल अग्रवाल, रविंद्र रसीला, श्रवण शीतल एवं अरविंद राय ने अपनी प्रस्तुत दी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, हबीब ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हबीब अहमद, धर्मशीला अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अंशुमन कुमार और एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा मौजूद रहे।

दूसरी तरफ दादरी में छठ पूजा समिति की ओर से 30 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा तालाब बनाया है। तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। समिति के संरक्षक सुधीर वत्स ने बताया कि 13 नवंबर की रात में भोजपुरी हिंदी जागरण होगा।
जिसके बाद सुबह अर्घ्य के समय प्रसाद भी बांटा जाएगा। उधर ग्रेटर नोएडा के आईईसी कॉलेज के सामने बने छठ पूजा पार्क व तालाब का जेवर विधायक ने जायजा लिया। सफाई व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
सार्वजनिक अवकाश की मांग
छठ पर्व के अवसर पर अखिल भारतीय प्रवासी महासभा द्वारा पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि इस पर्व को पूरे विधि विधान से मनाने की परंपरा है। अवकाश होने से व्रतधारियों को मदद मिलेगी।
बाजारों में रौनक बढ़ी
नहाय खाय के बाद पूजा सामग्री की खरीदारी भी शुरू हो गई। सबसे ज्यादा भीड़ अर्घ्य देने के लिए बांस से बने सूप और दउरा की दुकानों पर दिख रही है।