{"_id":"58a1ccaa4f1c1b5d36d8491f","slug":"mahagun-builder-construction-site-a-worker-died-after-falling-from-18th-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"महागुन बिल्डर की निर्माणाधीन साइट की 18वीं मंजिल से गिरकर एक श्रमिक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महागुन बिल्डर की निर्माणाधीन साइट की 18वीं मंजिल से गिरकर एक श्रमिक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 14 Feb 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोमवार सुबह महागुन बिल्डर की निर्माणाधीन साइट की 18वीं मंजिल से गिरकर एक श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक के परिजन की शिकायत पर बिसरख थाना पुलिस ने बिल्डर, प्रोजेक्ट मैनेजर और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
झारखंड के पोखरिया निवासी किशन राय (19) सोमवार को किसान चौक के पास महागुन बिल्डर की निर्माणाधीन साइट पर काम कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह जमीन पर आ गिरा। मौके पर मौजूद श्रमिक और बिल्डर कर्मी उसे नोएडा के शिवालिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची बिसरख थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उपाधीक्षक राकेश ने बताया कि किशन के भाई सुभाष राय ने बिल्डर अमित जैन, प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप शर्मा, ठेकेदार संजय राय पर लापरवाही के कारण हुई मौत का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन