फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Made reel on bullet and posted it on Instagram reached jail challan of Rs 18 thousand issued

गर्ल्स स्कूल के बाहर मार रहा था टशन: बुलेट पर रील बनाकर इंस्टा पर पोस्ट, पहुंचा हवालात; कटा 18 हजार का चालान

Tue, 02 Apr 2024 10:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Apr 2024 10:45 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी की बुलेट बाइक जब्त कर उसका 18 हजार रुपये का चालान कर दिया है। इसके अलावा उसके इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक करने की भी सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
Made reel on bullet and posted it on Instagram reached jail challan of Rs 18 thousand issued
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में कन्या विद्यालय के बाहर टशन मारते हुए रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने का एक मामला सामने आया है। पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मौजपुर निवासी मोहम्मद फैसल (25) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की बुलेट बाइक जब्त कर उसका 18 हजार रुपये का चालान कर दिया है। इसके अलावा उसके इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक करने की भी सिफारिश की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है। इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि उनको जानकारी मिली थी कि एक युवक ने गर्ल्स स्कूल के बाहर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की है। स्कूल के बाहर वह लड़कियों के पास से बाइक लेकर निकलता हुआ दिख रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्वत संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

आरोपी की पहचान कर ली गई। इसके बाद आरोपी को विजय मोहल्ला, मौजपुर से दबोच लिया गया। उसके खिलाफ बैगर हेलमेट के बाइक चलाने समेत कई एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के सामने आरोपी ने भी अपनी गलती को स्वीकार किया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed