फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   made hostage and looted house

लूट का विरोध किया तो कर दिया चाकू से हमला

Thu, 30 Jan 2014 07:48 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 30 Jan 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
made hostage and looted house

शहर के सेक्टर 31 के आर्किटेक्ट परिवार को बंधक बना कर बदमाशों ने बृहस्पतिवार की सुबह लूट लिया।

विज्ञापन


विरोध करने पर उन पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

सेक्टर 31 में रहने वाले आर्किटेक्ट रजत के घर में अल सुबह साढ़े तीन बजे तीन बदमाश घुस आए। उसके बाद परिवारजनों को बंधक बना लिया। इसके बाद घर में लूट-पाट की। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने रजत के पिता श्याम कुमार, पेशे से वकील पत्नी अनुराधा और मां पर चाकूओं से हमला किया।

भागते समय बदमाश घर से हजारों की नगदी, ज्वैलरी, लैपटॉप, मोबाइल व कीमती सामान ले गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को मैक्स अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका ऑपरेशन किया गया। सेक्टर 40 थाना पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन के बाद घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


लूटपाट के दौरान रजत के ढाई साल के बेटे पदुम को भी बदमाशों ने बंधक बना लिया था। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर लूट व शस्त्र अधिनियम और जानलेवा हमला का मामला दर्ज किया है। एसीपी क्राइम राजेश फौगाट ने बताया कि मामले की जांच और बदमाशों तक पहुंचने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटेरों की संख्या चार या पांच
मामले की जांच कर रही अपराध शाखा का अनुमान है कि लूट-पाट में चार या पांच लोग शामिल रहे होगे। उनमें से केवल तीन लोग ही घर में घुसे थे। बाकी रणनीति के तहत घर के बाहर खड़े थे। उनके साथ कोई गाड़ी भी रही होगी जिससे वे फरार हो गए।

पूर्व मेड शक के घेरे में
आर्किटेक्ट के यहां काम करने वाली दो नौकरानियों ने हाल में काम छोड़ा है। सीआईए सेक्टर 17 को उनपर शक है। पुलिस उनकी डिटेल निकलवाने में लगी है। इसके आधार पर बदमाशों तक पहुंचने की कवायद हो रही है।


अस्पताल ले जाने की दी थी सलाह
पुलिस को छानबीन में पता चला है कि रजत के पिता विरोध के दौरान जब बदमाशों के चाकू से घायल हो गए थे। उनका काफी खून बह गया था। घर की महिलाओं का कहना है कि बदमाश जाते समय उनका बंधन यह कहकर ढीला कर गए थे कि वे पिता को अस्पताल ले जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed