{"_id":"5a8ba4684f1c1b641f8b6a48","slug":"ma-student-committed-suicide-in-hapur-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मार्च में होनी थी शादी, एमए की छात्रा ने किया ऐसा काम हर कोई हुआ सन्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में होनी थी शादी, एमए की छात्रा ने किया ऐसा काम हर कोई हुआ सन्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
मृतक छात्रा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमए की छात्रा की शादी मार्च में होनी थी, लेकिन उससे पहले ही उसने ऐसा काम किया कि हर किसी के होश उड़ गए। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले का है। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला अयोध्यापुरी निवासी एमए की एक छात्रा ने घर में ही आत्मदाह कर लिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने से इंकार कर दिया। मृतका की शादी मार्च में होनी थी।
संदीप कश्यप पुत्र हुकम सिंह पत्नी संतोष, दो पुत्रों और एक पुत्री के साथ मोहल्ला अयोध्यापुरी में रहते हैं। वह हलवाई का काम करते हैं। बड़ी बेटी अंजली (23) एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और घर पर ही सिलाई-कढ़ाई का काम भी करती थी।
परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे पिता संदीप व भाई विकास काम पर चले गये थे। छोटा भाई केशव सुबह 9 बजे स्कूल चला गया था। करीब 11 बजे मां संतोष किसी काम से संजय विहार आवास विकास कालोनी निवासी अपने चाचा महावीर के घर चली गयी थी, जबकि अंजली घर पर ही थी।

घटनास्थल पर जला हुआ सामान
- फोटो : अमर उजाला
देहात थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक त्यागी ने बताया कि करीब 11:30 बजे मोहल्ले के लोगों ने संदीप के मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे से धुआं उठता देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोग मकान की छत पर चढ़ गए।
कमरे के अंदर से चीखने की आवाज सुन वह समझ गए थे कि अंजली ने आत्मदाह किया है, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था, पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। तब तक अंजली का शरीर बुरी तरह झुलसने से उसकी मौत हो चुकी थी और घर का सामान भी जल गया था।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंजली की मार्च में शादी होनी थी। चर्चा है कि वह इससे खुश नहीं थी। अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह ने बताया कि मृतका छात्रा के पिता ने लिखित सूचना देकर कार्रवाई से इंकार किया है।