CBSE 12 वीं में दिल्ली की एम गायत्री ने किया टॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की 12 वीं क्लास का परिणाम आ गया है। इस बार के रिजल्ट में 82 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं वहीं इस रिजल्ट में छात्राओं का वर्चस्प छाया रहा है।
87.5 छात्राएं ने इस रिजल्ट में पास हुई हैं तो वहीं छात्रों का प्रतिशत 77 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में दिल्ली की एम गायत्री ने सीबीएसई ऑल इंडिया बोर्ड टॉप किया है।
गायत्री को इस एग्जाम 500 में से 496 अंक मिले हैं। यानि 99.2 फीसदी अंकों के साथ गायत्री ने जीत का परचम लहरा दिया है।
जानिए बोर्ड टॉप करने के बाद क्या बोली गायत्री ?
गायत्री साउथ दिल्ली के साकेत के न्यू ग्रीनफील्ड स्कूल की छात्रा हैं। गायत्री के मुताबिक उसने नर्सरी से 12 वीं तक कभी कोई ट्यूशन नहीं ली। गायत्री ने सेल्फ स्टडी करके ही परिक्षा की तैयारी की। वे स्कूल की टीचर से गाइडेंस ले लेती रहती थीं।
गायत्री रोजाना सुबह 4 बजे से 6 बजे तक पढ़ती थी। ये उसके रूटीन का हिस्सा और उसकी आदत थी। गायत्री आगे चलकर चार्टेड अकांउटेट (सीए) बनना चाहती है, इसकी तैयारी भी उसने शुरू कर दी है।
म्यूजिक और चित्रकारी गायत्री के शौक हैं। गायत्री की मां लक्ष्मी मोहन की माने तो गायत्री चौथी क्लास से ही कर्नाटक वोकल की प्रैटिक्स भी कर रही है। लक्ष्मी मोहन सेंट्रल बैंक इंडिया में काम करती हैं, वहीं गायत्री के पिता एम मोहन ग्रामीण विकास मंत्रालय में नौकरी करते हैं। गायत्री के परिवार का ताल्लुक तमिलनाडु से है।
आज से पोस्ट रिजल्ट काउंसलिंग शुरू
रिजल्ट के साथ ही 25 मई यानि आज ही से पोस्ट रिजल्ट काउंसलिंग भी शुरू हो गई है। सुबह 8 से रात दस बजे तक 1800118004 टोल फ्री नंबर पर एक्सपर्ट्स से बातचीत की जा सकती है।
आपको बता दें कि इस बार की परीक्षा 2 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुई थी। 12वीं की इस परीक्षा के लिए 10,40,368 छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिसमें 6,07,383 लड़के तो वहीं 4,32,985 लड़कियां शामिल थीं।
इस बार के एग्जाम में छात्रों को कई मुश्किल प्रश्न पत्र हल करने पड़े थे जिसमें गणित के पेपर को लेकर काफी छात्र परेशानी के दौर से गुजर रहे थे। जिसकी कंप्लेंन भी की गई थी।