फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lufthansa air hostess death mystery: love story of anissia mayank to death of batra full life story

एयर होस्टेस मौत मामलाः खूबसूरत प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, एक झूठ ने तबाह कर दिए दो परिवार

Wed, 18 Jul 2018 04:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jul 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
lufthansa air hostess death mystery: love story of anissia mayank to death of batra full life story
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से

लुफ्थांसा एयरलाइंस में बतौर एयर होस्टेस काम करने वाली 39 साल की अनीसिया बत्रा की जिंदगी में आखिर ऐसा क्या हुआ जो उसे मौत के करीब ले गई। आज हम इसी प्रेम कहानी के बारे में बात कर रहे हैं जो ढाई साल पहले शुरू और उसका अंत बेहद दर्दनाक रहा। हौजखास के पॉश इलाके पंचशील पार्क में एक एयर होस्टेस की दूसरी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरने से शुक्रवार(13 जुलाई) को मौत हो गई। हालांकि यह घटना मीडिया के संज्ञान में रविवार को आई।

विज्ञापन


एयर होस्टेस की कुछ वर्ष पहले शादी हुई थी। पति मयंक पेशे से बैंक इंवेस्टर है। पति-पत्नी दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। पुलिस अधिकारी शुरूआती जांच के बाद इसे खुदकुशी बता रहे हैं। एयर होस्टेस ने खुदकुशी करने से पहले अपनी पति व परिजनों को मैसेज किए थे।
विज्ञापन


ढाई साल पहले हुई थी शादी
परिजनों के आरोपों के बाद शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाया गया। एयर होस्टेस के पिता राजेंद्र सिंघवी आर्मी से रिटायर मेजर जनरल हैं। मामले की एसडीएम जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अनीसिया बत्रा (39) लुफ्थांसा एयरलाइंस में बतौर एयर होस्टेस काम करती थीं। उनकी ढाई वर्ष पहले गुरुग्राम निवासी मयंक सिंघवी से शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि दंपती शराब के आदी थे। इसके चलते आए दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब छह बजे संदिग्ध हालात में अनीसिया बत्रा दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। पति उसे देखने छत पर गया तो अनीसिया लहूलुहान अवस्था में नीचे पड़ी हुई थी। अनीसिया को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

सबसे पहले गार्ड ने देखा अनीसिया का शव

lufthansa air hostess death mystery: love story of anissia mayank to death of batra full life story
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से

बिल्डिंग के गार्ड शिव बहादुर ने बताया कि शुक्रवार शाम को बारिश हो रही थी। इसी दौरान अनीसिया दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई थी। वह तुरंत उसके पास पहुंचा। पति मयंक भी मौके पर आ गए थे। सभी ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मयंक ने छिपाई अपनी पहली शादी की बात
आरोप है कि मयंक की यह दूसरी शादी थी लेकिन उसने यह बात अनीसिया व उसके परिजनों से छिपाई थी। एक महीने पहले ही अनीसिया को यह बात पता चली थी जिससे वह परेशान रहती थी। वह अनीसिया के साथ मारपीट करता था। पड़ोसी अमरपाल कोहली ने बताया कि दोनों पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था। घटना वाले दिन भी दो बजे झगड़ा हुआ था। हौजखास थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बहन ने फोन कर सहायता मांगी थी- 
अनीसिया के भाई करण बत्रा ने मीडिया को बताया कि उसकी बहन ने शुक्रवार दो बजे मैसेज भेजकर कहा था कि उसकी हेल्प करो। मयंक ने उसे कमरे में बंद कर दिया है। इसके बाद चार बजे फोन आया कि मयंक उसकी जिंदगी ले रहा है। उसकी मौत के लिए मयंक ही जिम्मेदार है। इसके बाद क्या हुआ उसे पता नहीं। उसकी बहन को छत से नीचे धक्का दिया गया या फिर उसे मारा गया है। अनीसिया ने मैसेज में ये भी लिखा था कि वह जिंदगी का बड़ा कदम उठाने जा रही है।  

पिता ने पहले भी हौजखास थाने में शिकायत दी थी-
भाई करण बत्रा ने बताया कि उसके पिता ने 27 जून को हौजखास थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया था कि मयंक उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह बैंगलुरु में रहता है और बेटे चंडीगढ़ में रहते है। उन्हें दिल्ली आए दो दिन हो गए है, मगर उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा है। पुलिस की मिलीभगत के चलते मयंक ने घर से काफी सबूत मिटा दिए हैं। मां नीलम बत्रा ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही मयंक ने उसकी बेटी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। हनीमून मनाने दुबई गए थे। मारपीट करने के बाद उनकी बेटी अपनी सहेली के घर चली गई थी। आरोप है कि मयंक उनसे पैसे की मांग करता था। परिजन बेटी की मौत के लिए पति मयंक, सास सुषमा सिंघवी और ससुर को जिम्मेदार मान रहे हैं।

हनीमून पर होटल में की थी मयंक ने अनीसिया से मारपीट

lufthansa air hostess death mystery: love story of anissia mayank to death of batra full life story
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से

अनीसिया की मौत के मामले में उसके परिजनों ने मयंक व उसके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अनीसिया की मां का आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद ही मयंक व उनकी बेटी हनीमून के लिए दुबई गए थे, जहां मयंक ने होटल की लॉबी व कमरे में अनीसिया के साथ मारपीट की। इससे नाराज होकर अनीसिया होटल छोड़कर दुबई में ही रहने वाली अपनी दोस्त के घर चली गई थी, जहां से वह अकेले स्वदेश लौट आई थी। सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपी ने अनीसिया की मां के साथ भी बदसलूकी की।

ससुराल वालों से की पति की शिकायत तो पड़ी डांट
पुलिस के मुताबिक 23 फरवरी 2016 को मयंक व अनीसिया की दिल्ली में शादी हुई थी। इसका परिवार सेक्टर-36ए चंडीगढ़ में रहता है। शादी के एक सप्ताह बाद मयंक व अनीसिया हनीमून के लिए दुबई चले गए। वहां मारपीट होने के बाद अनीसिया ने अपने ससुर रजिंदर सिंघवी और सास सुषमा सिंघवी से आपबीती बताई तो उसे ही डांट पड़ गई। मां नीलम बत्रा ने पुलिस को बताया है कि इसके बाद दोनों के बीच मारपीट का सिलसिला जारी रहा।

करोड़ों कमाने वाला बीवी से मांगता था रुपए
मयंक अनीसिया से रुपये मांगता था। बाद में हालात इतने बिगड़ गए कि 14 अप्रैल 2018 को उसे चंडीगढ़ से दिल्ली आकर बेटी के साथ रहना पड़ा। इस बीच दोबारा 5 जून को वह दिल्ली आई। मयंक ने छह जून को अनीसिया व अपनी सास नीलम के साथ मारपीट की। बात बढ़ने पर मयंक के माता-पिता अगले ही दिन लंदन से दिल्ली आए। परिवार का आरोप है कि इसी दौरान उन्हें पता चला कि मयंक की अनीसिया से दूसरी शादी थी।

यहां तक परिजनों का कहना था कि मयंक को मनोचिकित्सक की जरूरत है। लगातार मयंक रुपयों की मांग कर रहा था। दरअसल अनीसिया ने वसंत विहार में एक फ्लैट बेचा था। उसके रुपये मयंक मांग रहा था। परिजनों का यहां तक दावा है कि मयंक के पास मौजूद बीएमडब्ल्यू कार भी अनीसिया के नाम पर थी। पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के बाद सोमवार को मयंक को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

घटना वाले दिन मयंक ने सास को दो बार कॉल कर की थी बदसलूकी 

lufthansa air hostess death mystery: love story of anissia mayank to death of batra full life story
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से

पुलिस को पता चला है कि अनीसिया ने 11.40 बजे अपनी मां को व्हाट्सऐप पर मैसेज किया था, जिसमें उसने लिखा था कि मयंक घर पर हैं, दोनों अलग-अलग कमरे में हैं। 12.11 बजे नीलम ने हालचाल के लिए बेटी को मैसेज किया तो मयंक ने दो बार कॉल कर नीलम से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। यही नहीं 2.13 बजे और 2.24 बजे मयंक ने दो बार मैसेज कर अभद्र भाषा का प्रयास किया। पुलिस उसकी जांच कर रही है।

फ्लैट नहीं किया गया सील, मयंक ने मिटा दिए सबूत...
अनीनिया के भाई करण बत्रा ने आरोप लगाया है कि मामले की छानबीन में पुलिस ने घोर लापरवाही बरती है। घटना वाले दिन एफएसएल की टीम को नहीं बुलाया गया। वहीं, मयंक के फ्लैट को भी सील नहीं किया गया। ऐसे में मयंक को वहां से सबूत नष्ट करने का भरपूर समय मिला।

अनीसिया के सोशल साइट से अकाउंट डिलीट कर दिए गए। वहीं, उसके मोबाइल से भी छेड़छाड़ की गई है। करण का आरोप है कि पुलिस ने जानबूझकर केस हल्का करने के लिए मौका दिया है। वहीं मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोप सही नहीं है। पहले दिन क्राइम टीम ने जरूरी सबूत उठा लिये थे। इसलिए फ्लैट को सील नहीं किया गया।

लुक आउट नोटिस के बाद थाने पहुंचा एयर होस्टेस का पति, गिरफ्तार
हौजखास इलाके के पंचशील पार्क में एयर होस्टेस अनीसिया बत्रा की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद आरोपी मयंक खुद ही थाने पहुंच गया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत व एसडीएम के आदेश के बाद मयंक के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। अनीसिया के शव का सोमवार को मेडिकल बोर्ड की टीम ने दोबारा पोस्टमार्टम किया।

ये चीजें की गईं सील

lufthansa air hostess death mystery: love story of anissia mayank to death of batra full life story
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया कि शुक्रवार को अनीसिया की मौत के बाद घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई। छानबीन में पता चला है कि दंपती के बीच संबंध मधुर नहीं थे। अनीसिया और मयंक के बैंक खातों को भी सील कर दिया गया है। मयंक की बीएमडब्लू कार, अनीसिया की डायमंड रिंग और दोनों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं।

उपायुक्त के मुताबिक अनीसिया ने मरने से पूर्व अपने पति के अलावा एक अन्य महिला को भी मैसेज किया था। पति को भेजे आखिरी मैसेज में अनीसिया ने कहा था कि तुम मुझे बिल्डिंग से कूदते हुए देखोगे लेकिन अनीसिया के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मयंक ने उसे छत से नीचे फेंक दिया था। जांच में पता चला है कि अनीसिया ने वसंत विहार में फ्लैट बेचा था। दोनों के बीच उसको लेकर विवाद था।

सीढ़ी का गेट बंद था, मैसेज पढ़ते ही छत की तरफ भागा था मयंक
हौजखास के पंचशील पार्क में एयर होस्टेस अनीसिया बत्रा (39) की संदिग्ध हालत में मौत मामले में खुलासा हुआ कि छत की सीढ़ियों का गेट बाहर (छत की तरफ से) बंद था। मैसेज मिलने के बाद मयंक छत की तरफ भागा था, लेकिन सीढ़ी का दरवाजा बंद था। वह सीढ़ी पर लगी खिड़की को तोड़कर छत पर पहुंचा तो अनीसिया नहीं दिखाई पड़ी। उसने नीचे झांककर देखा तो वह नीचे पड़ी हुई थी। वहीं, पुलिस मयंक सिंघवी के माता-पिता से 20 जुलाई के बाद पूछताछ करेगी। अब पुलिस इस तथ्य की जांच कर रही है कि गेट अंदर से बंद था या फिर मयंक ने बंद किया था।

मयंक को 15 मिनट पहले मैसेज किया था 

lufthansa air hostess death mystery: love story of anissia mayank to death of batra full life story
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि पुलिस की अनीसिया की मौत की सूचना शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे मिली थी। अनीसिया का छत से कूदने का समय करीब 4.30 बजे आया है। अनीसिया ने अपने पति को करीब 4.15 बजे मैसेज किया था। इसका मतलब है कि मयंक ने मैसेज देरी से पढ़ा या फिर सीढ़ी का गेट बंद होने के कारण छत पर नहीं पहुंच पाया था।

कोर्ट ने आरोपी पति को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
अदालत ने एयर होस्टेस अनीसिया मौत मामले में उसके पति मयंक को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। साकेत जिला अदालत के महानगर दंडाधिकारी अनुज कुमार के समक्ष अनीसिया के पति मयंक सिंघवी को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को पेश किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी से पूछताछ हो चुकी है लेकिन मामले की जांच चल रही है। लिहाजा उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed