{"_id":"63e5285b4eb100eb1ddf72946a4e6d74","slug":"lucknow-team-of-primary-schools-inspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की टीम ने किया प्राइमरी स्कूलों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की टीम ने किया प्राइमरी स्कूलों का निरीक्षण
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 01 May 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ से आई विशेषज्ञों की टीम ने बुधवार को प्राइमरी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। नगर क्षेत्र और मुरादनगर ब्लॉक के आधा दर्जन स्कूलों में टीम ने कविनगर प्राइमरी पाठशाला को पहला दर्जा दिया है। अन्य स्कूलों में शिक्षकों को छात्रों से प्रोजेक्ट कार्य कराने को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में इसी सत्र में लागू हुए सतत व्यापक मूल्यांकन (सीसीई) कार्य की समीक्षा के लिए लखनऊ से आई टीम जांच कर रही है। साथ ही सतत व्यापक मूल्यांकन के अनुरूप शिक्षक छात्रों से एक्टिविटीज करा भी रहे हैं या नहीं इसकी क्रॉस चेकिंग के लिए जिले के स्कूलों का निरीक्षण भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
राज्य परियोजना निदेशालय लखनऊ से आए नरेंद्र द्विवेदी और बृजकिशोर एबीआरसी लईक अहमद ने बुधवार को स्कूलों का दौरा किया। झंडापुर प्राथमिक विद्यालय, कविनगर प्राथमिक विद्यालय के साथ ही यासीनगढ़, कुशलिया, मथुरापुर और मुरादनगर प्राथमिक विद्यालयों में टीम जांच के लिए पहुंची।
विज्ञापन
स्कूलों में बच्चों से सवाल जवाब के साथ ही शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे प्रोजेक्ट कार्य की भी जानकारी ली। इस दौरान निरीक्षकों ने अन्य स्कूलों के मुकाबले कविनगर प्राथमिक विद्यालय को बेहतर बताया। बता दें कि अब शुक्रवार को यही टीम लोनी ब्लॉक के स्कूलों का दौरा करेगी।