फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lu and dust storms today and tomorrow, 4 degrees will increase temprature

आज और कल चलेगी लू और फिर धूलभरी आंधी, 4 डिग्री बढ़ेगा पारा

Fri, 15 Apr 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lu and dust storms today and tomorrow, 4 degrees will increase temprature
बढ़ेगा तापमान

एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन लू चलने की भविष्यवाणी मौसम वैज्ञानिकों ने की है। फिर रविवार से धूलभरी आंधी परेशान करेगी।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी की जानकारी दी है। 16 अप्रैल की शाम को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव डालेगा, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र के अलावा मैदानी इलाकों में इस पश्चिमी विक्षोभ का अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ऊपर 39 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा न्यूनतम 15 फीसदी व अधिकतम 48 फीसदी रही, जिससे धूप की तपिश अधिक महसूस की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने इस बार अधिक गर्मी और लू की भविष्यवाणी की है

Lu and dust storms today and tomorrow, 4 degrees will increase temprature

अभी नमी में सुधार की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। वहीं, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान 38.04 और न्यूनतम तापमान 26.04 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 15-16 अप्रैल को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान में लू चलेगी, तो 17-18 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी आने की 50-75 फीसदी तक संभावना है। इस दौरान पहाड़ों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने इस बार अधिक गर्मी और लू की भविष्यवाणी की है। बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन नमी में वृद्धि की कोई संभावना नहीं है। यही वजह है कि गर्मी का अहसास अधिक होता रहेगा। वहीं, 19-21 अप्रैल के बीच मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में कुछ जगह हल्की बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed