{"_id":"5cd42c56bdec22078b29207a","slug":"ls-elections-2019-dcw-asked-to-dcp-taken-cognizance-reports-of-pamphlet-against-aap-candidate-atishi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप प्रत्याशी आतिशी के खिलाफ पैम्फलैट बांटे जाने पर महिला आयोग ने मांगा जवाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप प्रत्याशी आतिशी के खिलाफ पैम्फलैट बांटे जाने पर महिला आयोग ने मांगा जवाब
Thu, 09 May 2019 07:04 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 09 May 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
आतिशी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली से आप प्रत्याशी आतिशी के खिलाफ पैम्फलेट बांटे जाने को लेकर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्लयू) ने पूर्वी दिल्ली के डीसीपी को मामले का संज्ञान लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन
आयोग ने इस मामले को लेकर डीसीपी से एफआईआर दर्ज करने, आरोपी की पहचान और गिरफ्तार व जांच की वर्तमान स्थिति का जायजा देने के लिए कहा। इस बाबत आयोग ने 11 मई तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
DCW has taken suo-motu cognizance & written to East Delhi DCP over reports of a pamphlet being circulated against AAP candidate from East Delhi, Atishi. DCW has asked the DCP if FIR's registered, accused identified&arrested & current status of probe. DCP to file reply by 11 May.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 9, 2019
गौरतलब हो पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी गुरुवार को अपने खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियों वाला एक पर्चा पढ़ते समय रो पड़ीं। उन्होंने दावा किया है कि उनके प्रतिद्वंद्वी गौतम गंभीर ने निर्वाचन क्षेत्र में ऐसे पर्चे बंटवाए हैं।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पर्चा पढ़ते समय आतिशी ने रोते-रोते कहा कि पूर्व क्रिकेटर गंभीर के राजनीति में आने पर उन्होंने उनका स्वागत किया था, लेकिन अब भाजपा बेहद निचले स्तर पर पहुंच गई है।