{"_id":"5cd8b634bdec2207410e67da","slug":"ls-chunav-2019-evm-transparency-liked-foreign-delegation-of-22-countries-who-visit-polling-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी प्रतिनिधिमंडल को भायी ईवीएम की पारदर्शिता, 22 देशों के चुनाव अधिकारियों ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी प्रतिनिधिमंडल को भायी ईवीएम की पारदर्शिता, 22 देशों के चुनाव अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Mon, 13 May 2019 05:41 AM IST
देव कश्यप
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 13 May 2019 05:41 AM IST
विज्ञापन
रूस के चुनाव अधिकारी शेवचेंको ने नॉर्थ और साउथ दिल्ली के 18 पोलिंग स्टेशनों का जायजा लिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की लोकसभा चुनाव प्रक्रिया में ईवीएम के प्रयोग को देखकर बेहद खुशी हुई। यह सिस्टम बेहद प्रभावी और सुरक्षित है। रविवार को दिल्ली के चुनाव का जायजा लेने के लिए 22 देशों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने पोलिंग बूथों पर मतदाताओं, मतदान अधिकारियों और चुनाव अधिकारियों से मिलकर अपना अनुभव साझा करते हुए ये शब्द कहे।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, बोस्निया, हरजेगोविना, कंबोडिया, कोरिया गणराज्य, फिजी, जॉर्जिया, केन्या आईबीईसी, केन्या, किर्गिस्तान, रूस, मलयेशिया, मैक्सिको (एन ई), मैक्सिको, म्यांमार, रोमानिया, श्रीलंका, सूरीनाम, यूएई और जिंबाब्वे के चुनाव अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
रूस के चुनाव अधिकारी शेवचेंको ने बताया कि उन्होंने नॉर्थ और साउथ दिल्ली के 18 पोलिंग स्टेशनों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि रूस में चुनाव प्रक्रिया में कोई सिस्टम का प्रयोग किया जाता है और उनके सिस्टम में कोई भी मतदाता किसी भी शहर में अपने पासपोर्ट के साथ बायोमैट्रिक प्रक्रिया के जरिये मतदान कर सकते हैं। ईवीएम सिस्टम के तहत हालांकि लोगों को अपने क्षेत्र में वोट डालने के लिए आना पड़ता है। ईवीएम सिस्टम उन्होंने पहली बार देखा और उन्हें बेहद खुशी हुई।
विज्ञापन
रूस में भी ईवीएम जैसा ही सिस्टम है, लेकिन हमारे सिस्टम को मतदाताओं के लिए बायोमैट्रिक से जोड़कर ज्यादा आसान बनाने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि ईवीएम की सबसे खास बात यह है कि यहां मतदाता अपना वोट डालने के बाद ये देख सकता है कि उसका वोट किस प्रत्याशी को गया।