फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   low rate of corona check in delhi 

एक सप्ताह में जांच के आंकड़ों में गिरावट, फिर भी बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज

Sun, 14 Jun 2020 05:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Jun 2020 05:02 AM IST
सार

  • 5 जून से पहले रोजाना लिए जा रहे थे औसतन 6700 सैंपल, अब 4900
  • जांच कम होने के बाद भी संक्रमितों की संख्या में हो रही है बढ़ोतरी

विज्ञापन
low rate of corona check in delhi 
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में करीब एक सप्ताह से कोरोना जांच कम कर दी गई है। 5 जून से प्रतिदिन औसतन करीब 5 हजार जांच की जा रही है। इससे पहले यह आंकड़ा 6,700 जांच प्रतिदिन का था। जांच कम करने पर सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि जांच की संख्या किस आधार पर घटाई जा रही है।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार तक कुल 38,958 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। 28 मई से 4 जून तक रोजाना संक्रमण के औसतन 1050 मामले आ रहे हैं और 6,700 लोगों के सैंपल लिए जा रहे थे, लेकिन एक सप्ताह से जांच दर घटा दी गई है। अब प्रतिदिन औसतन 4,900 टेस्ट किए जा रहे हैं और 1400 संक्रमित मिल रहे हैं। यानी, अब कम जांच करने पर भी अधिक संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे घटती गई जांच
औसतन 6700 जांच 4 जून तक
तारीख    कुल जांच
28 मई    7615
29 मई    7649
30 मई    7113
31 मई    6045
01 जून    4753
02 जून    6070
03 जून    6538
04 जून    6361

5 से 11 जून तक औसतन 4,900 जांच
05 जून    5187
06 जून    5180
07 जून    5042
08 जून    3700
09 जून    4900
10 जून    5,100
11 जून    5,360
12 जून    6300

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed