{"_id":"6559db791acc667b0c0082f3","slug":"lover-strangled-his-girlfriend-to-death-in-hapur-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: प्रेमी ने गला दबाकर प्रेमिका की कर दी हत्या, दिल्ली में चलाती थी ब्यूटी पार्लर; युवक करता था मजदूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: प्रेमी ने गला दबाकर प्रेमिका की कर दी हत्या, दिल्ली में चलाती थी ब्यूटी पार्लर; युवक करता था मजदूरी
Sun, 19 Nov 2023 03:33 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 19 Nov 2023 03:33 PM IST
सार
हापुड़ जिले में एक प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा रोड पर प्रेमी ने गला दबाकर प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हत्या करना कुबूल किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पिलखुवा के गांव खेड़ा निवासी अंकुर मजदूरी करता है। उसका दिल्ली में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली पूनम से पिछले 10 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार को प्रेमी अंकुर ने पूनम को फोन कर मिलने के लिए बुलाया, जिस पर पूनम उसके गांव खेड़ा आ गई। दोनों रिक्शे में बैठकर जाने लगे, तभी दोनो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी अंकुर ने पूनम की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग था। फिलहाल सभी पहलू को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है। पूछताछ के बाद हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन