फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   love couple will have to show id card to enter in bird sanctuary

पक्षी उद्यान में प्रेमी जोड़ों पर रहेगा पहरा, आईडी कार्ड दिखाकर होगी एंट्री

Sat, 10 Oct 2015 03:19 PM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 10 Oct 2015 03:19 PM IST
विज्ञापन
love couple will have to show id card to enter in bird sanctuary

राष्ट्रीय पक्षी उद्यान सुल्तानपुर हमेशा से ही प्रेमी जोड़ों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। लेकिन, वन्य जीव विभाग युगलों के उद्यान में प्रवेश को लेकर सख्त हो गया है। उद्यान कर्मचारी युगलों से पूछताछ करेंगे।

विज्ञापन


उनके जवाब से संतुष्ट होने के बाद ही अंदर जाने देंगे। अगर किसी को प्रवेश मिल भी गया है तो उनकी हरकतों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि यह उद्यान पक्षियों और प्रकृति में दिलचस्पी रखने वालों के लिए है। यहां बड़ी संख्या में लोग यूरोपीय, साइबेरियन और मंगोलियन पक्षियों के आचार-व्यवहार का अध्ययन करने आते हैं।
विज्ञापन


परिवार के साथ भी आने वालों की भरपूर संख्या होती है। ऐसे में उद्यान परिसर में संदिग्ध व्यवहार वाले युगलों से सभी को दिक्कत होती है।

इनके कारण किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं खड़ी हो, इसके लिए प्रेमी जोड़ों के प्रवेश पर सख्ती की गई है। पिछले कई वर्षों से प्रेमी युगलों के लिए यह उद्यान काफी मुफीद रहा है। यह उद्यान परिसर तकरीबन 360 एकड़ में फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

love
प्रेमी जोड़े उद्यान परिसर के काफी अंदर तक चले जाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि उद्यान परिसर बंद होने के बाद वह बाहर निकलने के लिए गेट पर आते हैं। ऐसे में कर्मचारियों को भी दिक्कत होती है।


राष्ट्रीय पक्षी उद्यान में बेहतर वातावरण बनाए रखने की व्यवस्था की जा रही है। यहां आने वाले अधिकतर लोग पक्षी और प्रकृति प्रेमी होते हैं। संदिग्ध युवा जोड़ों को यहां प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उद्यान की शांति को भंग करने वालों पर खास नजर रखी जाएगी।- कुलविंदर सिंह, (डीएफओ, वाइल्ड लाइफ)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed