फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lord Buddha was not speaking against the Vedas approved

वेद के विरुद्ध बोलने पर भगवान बुद्ध भी नहीं थे मंजूर

Tue, 01 Jul 2014 12:49 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 01 Jul 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
Lord Buddha was not speaking against the Vedas approved

द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि वेदों के विरुद्ध बोलने पर हमने विष्णु के अवतार रूप में आए भगवान बुद्ध को भी स्वीकार नहीं किया था। फिर उमा भारती तो राजनीतिक बयानबाजी कर रही हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी को भी धर्म और शास्त्रों का मखौल बनाने की छूट नहीं दी जा सकती। संतों का जीवन शास्त्रों की रक्षा के लिए होता है, इसके लिए शस्त्र तक भी जा सकते हैं। वह सोमवार को गाजियाबाद के सिहानी गांव में एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


पहली बार हर-हर मोदी, घर-घर मोदी नारे का विरोध करने और संघ से बातचीत कर इस पर रोक लगवाने को लेकर चर्चाओं में आए द्वारका और शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती आजकल र्साइं पूजा के विरोध को लेकर चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साईं पूजा का विरोध करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भगवान अजर-अमर है। हम मूर्ति की पूजा करते हैं, जड़ की नहीं। प्रत्यक्ष में किसी ने नहीं देखा कि गंगा में स्नान करने से पाप धुलते हैं। शास्त्र ही प्रमाण और विश्वास हैं। इसके बाद न तो संघ के पास जाने की जरूरत रह जाती है और न ही सरकार के पास।

उन्होंने शालीनता के साथ कहा कि राष्ट्र और समाजहित में हमेशा बोलता रहूंगा। शास्त्र पर आघात और मंदिरों में साईं की मूर्ति लगाना सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता नितिन त्यागी, चारधाम विकास पीठ के उपाध्यक्ष सुबोधानंद सरस्वती, बाबा संजय त्यागी और राजन त्यागी आदि मौजूद रहे।


महिलाओं पर हो रहे अपराध की जड़ में चीन
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध का आधार नशा है। देश में नशे का धंधा चीन से संचालित हो रहा है।

स्कूल-कालेजों के बाहर नशे के कारोबारियों का कब्जा है। महिलाओं की रक्षा और युवाओं के चरित्र निर्माण केलिए नशे का सफाया कर भोजन में सुधार और भजन में विस्तार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed