{"_id":"ed6eb8dae1299f05063e81e20594a885","slug":"looted-by-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूमों के सिर पर तमंचा लगाकर लाखों लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूमों के सिर पर तमंचा लगाकर लाखों लूटे
अरीश रिजवी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 21 Jan 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घूकना में सोमवार को दिनदहाड़े कंपनी कर्मचारी राजू त्यागी के घर घुसे दो बदमाशों ने बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की। 16 तोले सोने-आधा किलो चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये लूटकर बाइक पर भाग गए।
विज्ञापन
वारदात के समय घर पर उनकी पत्नी और दो बेटे थे। बदमाश एसओजी वाले बताकर महिला से यह कहते हुए घर में घुसे कि ‘तुम्हारा पति हत्या में नामजद है।’ भागते समय बदमाश महिला को कमरे में लॉक कर गए।
विज्ञापन
गली में बैठी वृद्ध महिला ने बदमाशों को भागते देख शोर भी मचाया। वारदात से क्षेत्र में हड़कंप है, बच्चे और महिला सहमे हैं। सिहानी गेट पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
राजू त्यागी ने बताया कि वह नोएडा कीएक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। सोमवार दोपहर वह ड्यूटी गए थे। घर में पत्नी जोनी त्यागी, बेटे आयुष (9) और नैतिक (5) थे।
जोनी ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार दो युवकों ने डोरबेल बजाई। आयुष दरवाजा खोलने गया तो बदमाशों ने पूछा- पापा हैं घर पर। तभी वह (जोनी) छत से नीचे आई।
इससे पहले की वह कुछ समझ पाती, बदमाशों ने दोनों बच्चों और उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। गेट बंद करते हुए बदमाश कहने लगे कि उनके पति ने एक व्यक्ति का मर्डर कर दिया है। उन्हें घर में रखे पांच लाख रुपये लेने हैं। जोनी के मायके के बारे में लुटेरों ने पूरी जानकारी की।
एक बदमाश ने दोनों बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर उन से अलमारी की चाभी ले ली। बदमाश अलमारी में रखे 16 तोले सोने की 8 अंगूठी, एक चेन, एक हार, तीन जोड़ी कड़े, आधा किलो चांदी की ज्वेलरी और 50 हजार रुपये ले गए। सीओ द्वितीय अतुल यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
पड़ोसियों के घरों में भी करना चाहते थे लूट
लोगों ने बताया कि वारदात से पहले बदमाशों ने गली के कई मकानों की भी डोरबेल बजाई थी। लेकिन गेट नहीं खोलने पर वे वारदात नहीं कर सके। बदमाशों ने नरेंद्र शर्मा के मकान के दरवाजे को खटखटा कर चौधरी साहब की आवाज लगाई थी। घर के अंदर से आई महिला ने यह कहते हुए गेट नहीं खोला कि यहां कोई चौधरी नहीं रहते हैं।
वारदात के बाद घर के गेट पर पी सिगरेट
लोगों ने बताया कि वारदात के बाद बदमाश घर से बाहर निकले और उन्होंने घर के बाहर खड़े होकर सिगरेट भी पी थी। बदमाश घर की कुंडी में लकड़ी फंसाकर आसानी से भाग गए।
नंबर प्लेट पर लगा रखी थी पन्नी
लोगों ने बताया कि बदमाश काले रंग की बाइक पर सवार थे। आगे और पीछे की दोनों नंबर प्लेटों को पन्नी से ढक रखा था। इस कारण लोग बाइक का नंबर नहीं देख पाए।