फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Loot for being as to be a bouncer of artists

कलाकारों का बाउंसर बनने के लिए करता था लूटपाट

Fri, 15 Mar 2019 11:23 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 15 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
Loot for being as to be a bouncer of artists
jail

नई दिल्ली के द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो फिल्मी कलाकारों का बाउंसर बनना चाहता था, इसलिए लूटपाट कर रुपये जमा कर रहा था। आरोपी पर लूटपाट और झपटमारी के कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


वह द्वारका में अपना गैंग बनाने की तैयारी कर रहा था। आरोपी की पहचान द्वारका के सेक्टर-तीन निवासी वसीम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके एक सहयोगी उत्तम नगर निवासी सतेंदर कुमार को भी गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक, पिस्टल, कट्टा, कई कारतूस और पांच मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि जिले में हो रही झपटमारी और लूटपाट की वारदात को देखते हुए स्पेशल स्टाफ को बदमाशों की धरपकड़ करने का निर्देश मिला था। निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान करने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 मार्च को पुलिस टीम को दो बदमाशों के मटियाला गांव में आने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक से आए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वसीम कई जगहों पर बाउंसर रह चुका है। वह फिल्मी कलाकारों का बाउंसर बनना चाहता था, इसलिए लूटपाट कर रुपये जमा कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed