{"_id":"9fb1650f2a6e6df12542aadad829f8c6","slug":"loksabha-elections-voting-will-be-done-in-10-hours-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCR में इस बार 10 घंटे होगी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NCR में इस बार 10 घंटे होगी वोटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Mar 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने आम चुनाव में मतदान का समय बढ़ाने की तैयारी कर ली है। देशभर के राज्यों की परिस्थितियों को देखते हुए आयोग कुल मतदान समय में एक से दो घंटे का इजाफा कर सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली में दो घंटे बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन आयोग ने एक घंटे की बढ़ोतरी की है। इस तरह राजधानी के लोगों को मतदान के लिए दस घंटे मिलेंगे। यही समय दिल्ली से सटे यूपी व हरियाणा में भी रहेगा। सूत्रों की मानें तो अगले कुछ दिनों में आयोग इस संबंध में आदेश जारी कर सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:ये हैं दिल्ली-एनसीआर से 'आप' के 10 सूरमा
विज्ञापन
दरअसल पिछले साल पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से खबरें आई थीं कि मतदान का समय खत्म होने के बाद भी पोलिंग स्टेशनों के बाहर वोट देने वाले लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं। उस समय राजधानी के कई इलाकों में देर शाम तक वोटिंग होती रही थी।
इसी को ध्यान में रखकर दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव ने मतदान का समय बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजा था। उन्होंने बताया कि गर्मी की वजह से दिल्ली में लोग दोपहर में कम ही निकलते हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान देखा गया था कि ज्यादातर लोग सुबह व शाम को वोट डालने के लिए घरों से निकलते हैं। इसीलिए आयोग से सुबह आठ से लेकर शाम पांच बजे तक के समय में एक-एक घंटा बढ़ाकर सुबह सात से शाम छह बजे तक करने की मांग की गई थी।