फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok sabha elections 2019 Voters of Delhi Vote on big political issues

लोकसभा चुनाव 2019: बड़े सियासी मुद्दों पर ज्यादा वोट करते हैं दिल्लीवाले, ये रहे चौंकाने वाले आंकड़े

Sun, 17 Mar 2019 12:04 PM IST
शाहरुख खान नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Mar 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Voters of Delhi Vote on big political issues
फाइल फोटो
बड़े सियासी मुद्दों पर हुए आम चुनावों में दिल्लीवासियों ने हमेशा से बढ़ चढ़कर वोट किया है। जिस भी आम चुनाव में राष्ट्रीय स्तर का मसला गरमाया, दिल्ली में मत प्रतिशत में इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन


बात चाहे 1971 में हुए चुनाव की हो या आपात काल के बाद 1977 का चुनाव। जानकारों का मानना है कि जिस तरह इस बार का चुनाव महौल राष्ट्रीय सुरक्षा के इर्दगिर्द सिमटता जा रहा है, उससे वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
विज्ञापन


दिल्ली लोकसभा संसदीय क्षेत्र के चुनाव में कई मौके ऐसे रहे, जब मतदान प्रतिशत काफी बढ़ा। अभी तक का सबसे ज्यादा मतदान 5वीं लोकसभा के चुुनाव में हुआ है। भारत-पाक युद्ध के बाद हुए 1971 के चुनाव में सबसे ज्यादा 75.08 फीसदी वोट पड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी सियासत पर नजर रखने वाले जानकार बताते हैं कि पाक विजय के बाद दिल्लीवासी तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व को वोट करने के लिए निकले थे। 
 

छठीं लोकसभा के लिए 1977 में भी दिल्ली का वोट प्रतिशत औसत से ज्यादा रहा। आपात काल की प्रतिक्रिया स्वरूप लोगों ने इस चुनाव में वोट देकर अपने गुस्से का इजहार किया था। इस चुनाव में 71.05 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भी दिल्लीवासी पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर अपने राय जाहिर की। इससे मतदान प्रतिशत 64.5 प्रतिशत था। 1962 और 1967 में भी मत प्रतिशत 70के आसपास मतदान हुआ था। 

 
1952-57 .09 प्रतिशत
1957-57 .08 प्रतिशत
1962-68 .08 प्रतिशत
1967-69 .05 प्रतिशत
1971-75 .08 प्रतिशत
1977-71 .05 प्रतिशत
1989-54 .05 प्रतिशत
1980-64 .09 प्रतिशत  
1984-64 .05 प्रतिशत  
1991-48 .52 प्रतिशत
1996-50 .62 प्रतिशत
1998-51 .29 प्रतिशत
2009-51 .79 प्रतिशत
2014- 64 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed