फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 sanjay singh says no alliance between aap and congress

दिल्ली में आप-कांग्रेस से गठबंधन में फिर पेंच, आप प्रत्याशी कल कर सकते हैं नामांकन

Wed, 17 Apr 2019 10:44 PM IST
शाहरुख खान अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 Apr 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 sanjay singh says no alliance between aap and congress
संजय सिंह - फोटो : एएनआई

 दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होने की संभावनाओं पर एक बार फिर संकट के बादल गहरा रहे हैं। दोनों पार्टियों से परस्पर विरोधी बयान सामने आए हैं।

विज्ञापन


बुधवार शाम आप नेता संजय सिंह ने यह कहकर गठबंधन होने से इनकार कर दिया कि कांग्रेस की इसमें कोई रुचि नहीं है, वहीं कांग्रेस नेता पीसी चाको ने कहा है कि दोनों दलों के बीच गठबंधन की बातचीत अंतिम दौर में है और कुछ दूसरे राज्यों (हरियाणा) के बारे में बातचीत चल रही है।
विज्ञापन


जल्दी ही इस पर फैसला ले लिया जाएगा। दोनों पार्टी के बयानों से यह साफ हो गया है कि हरियाणा की सीटों पर दोनों पार्टियों में तालमेल नहीं बन पा रहा है। इस असंजस के बीच आम आदमी पार्टी के पश्चिमी दिल्ली से प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करने का एलान कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोनों पार्टियों के बीच हरियाणा का मुद्दा ज्यादा अहम होकर उभरा है। दरअसल, कांग्रेस से गठबंधन की संभावनाएं कम होती देख आप ने हरियाणा में जननायक जनता पार्टी से हरियाणा में गठबंधन कर लिया था। समझौते में आप को सात और जजपा को तीन सीटें देने की बात कही गई थी। लेकिन कांग्रेस के गठबंधन में दोबारा आ जाने से तीनों पार्टियों के बीच सीटों की तालमेल नहीं बन पा रही है जिससे गठबंधन की संभावनाएं एक बार फिर संकट में दिख रही हैं। 
 

एक कांग्रेस नेता ने बताया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में पांच सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जबकि कांग्रेस के लिए सिर्फ दो सीटों को छोड़ने की पेशकश कर रही है जो शीला दीक्षित को बिल्कुल भी मंजूर नहीं है।

इसके अलावा हरियाणा की सीटों पर अब जननायक जनता पार्टी (जजपा) भी दावा करने लगी है। जबकि इस गठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने पर अकेले कांग्रेस ही सात सीटों पर दावा कर रही है। इस कारण तीनों दलों पर सहमति बनने में अड़चन आ रही है। 


हालांकि, इस मुद्दे पर दोनों पार्टियों के नेता अब भी समझौते की कोशिश कर रहे हैं। संभावना के मुताबिक जजपा को दो सीटों पर सहमत करने का प्रयास किया जा सकता है और हरियाणा में आप को कम सीटें देने की पेशकश की जा सकती है।

ध्यान रहे कि हरियाणा कांग्रेस ने पहले ही गठबंधन से इनकार कर दिया था। लेकिन इसी बीच दबाव बनाने के लिए आम आदमी पार्टी ने कल गुरुवार से अपने प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया भी शुरु करने जा रही है।

पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी दिल्ली से आप प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके पहले एक रोड शो करने की भी योजना है। नामांकन में पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, गोपाल राय और सभी मौजूदा विधायक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed