फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 rahul and Yogi to rally in gurugram

Elections 2019: गुरुग्राम में होगा दिग्गजों का जमावड़ा, 4 मई को राहुल तो 7 मई को योगी करेंगे रैली

Fri, 03 May 2019 10:40 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 03 May 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 rahul and Yogi to rally in gurugram
राहुल गांधी - फोटो : ANI

गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार में तेजी लाने की कवायद शुरु कर दी है। इस कड़ी में कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ अन्य नेताओं की सभा कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


राहुल गांधी शनिवार को गुड़गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान राज्य के प्रभारी गुलाब नबी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहेंगे। वहीं भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की काट में अपने उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ सात मई को गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करने आएंगे। राव इंद्रजीत सिंह के समर्थन में सभा करने के लिए भाजपा के अन्य नेताओं ने अभी समय नहीं दिया है, जबकि पार्टी के नेता अन्य क्षेत्रों में प्रचार करने के लिए पहुंच रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस ने अपने प्रचार में गर्मी लाने के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को  पार्टी के प्रत्याशी कैप्टन अजय यादव के समर्थन में सेक्टर-पांच स्थित हुडा ग्राउंड में जनसभा करेंगे।


जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राव धर्मपाल, सुखबीर कटारिया के अलावा कैप्टन अजय यादव के पुत्र एवं युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव ने इस संबंध में जानकारी दी। खास बात यह है कि उनकी सभा के लिए भाजपा ने भी सेक्टर-पांच स्थित हुडा ग्राउंड को चुनाव चुना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed