फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 Narendra Modi to address a election program in delhi

पीएम मोदी आज 'मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम के तहत लाखों पेशेवरों से करेंगे बात

Sun, 31 Mar 2019 05:10 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Sun, 31 Mar 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Narendra Modi to address a election program in delhi
फाइल फोटो

लोकसभा चुनाव से पहले 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से देश के लाखों 'चौकीदारों' और अन्य पेशवरों से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में देश के अन्य हिस्सों से भी अलग-अलग क्षेत्र के पेशेवर उनके साथ जुड़ेंगे। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। उन्होंने स्वयं इस कार्यक्रम में जुड़ने के लिए अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से अपील की है। 

विज्ञापन


पीएम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये यूपी की लोकसभा की सभी 80 सीटों के कार्यकर्ताओं से एक साथ बातचीत कर उनसे भाजपा विरोधी दलों की सरकार के कारनामों को उजागर करने का आह्वान करेंगे। याद रहे कि मोदी ने चुनावी लड़ाई को नामदार बनाम कामदार बनाने की तैयारी की है। 
विज्ञापन


आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं से चौकीदार के रूप में कामदार बनकर नामदारों को जबाव देने का आह्वान करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे होगा। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी मंत्री और प्रमुख नेता कहीं न कहीं मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाण्डेय झांसी व योगी आगरा में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आरबीएस कॉलेज खंदारी आगरा में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय राम जानकी विवाह मंडप मेंहदी बाग झांसी में मौजूद रहेंगे। 

केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा चुनाव के प्रभारी जे. पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल गाजियाबाद में रहेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आर.एल.बी. स्कूल सेक्टर 14 इंदिरा नगर लखनऊ में और  उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के.डी. पैलेस बंकी बाराबंकी में इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

‘प्रण दिवस’ मैं भी चौकीदार हूं मुहिम से जुड़ेंगे लोग

नोएडा। प्रधानमंत्री की राष्ट्रहित में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम ‘मैं भी चौकीदार हूं’ से जुड़ने के लिए रविवार को सेक्टर-50 स्थित रामाज्ञा स्कूल में ‘प्रण दिवस’ के अवसर पर कार्यक्रम होगा।

साथ ही डॉ. महेश शर्मा फैन्स क्लब की ओर से फैन्स क्लब समिट मिशन 2019 का भी आयोजन शाम 4.30 बजे किया जाएगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और विशिष्ठ अतिथि नोएडा विधायक पंकज सिंह होंगे। अध्यक्षता आध्यात्मिक गुरु एवं कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार सतपाल महाराज करेंगे। 

मैं भी चौकीदार कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा की ओर से शुरू किए मैं भी चौकीदार अभियान के तहत रविवार को शीतला माता रोड स्थित प्रकाश वाटिका में कार्यक्रम को आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच बजे देश की जनता से टीवी व सोशल मीडिया के माध्यम से सीधा संवाद करेंगे। यह जानकारी विधायक एवं प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल ने दी।

अपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि 16 केन्द्रों से दो तरफा संवाद में प्रधानमंत्री गुरुग्राम से भी सीधे जुड़ सकते हैं। वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शहर के गणमान्य लोगों से मुखातिब होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed