{"_id":"5c862e4dbdec2213ee5d3683","slug":"lok-sabha-elections-2019-know-the-interesting-facts-about-delhi-general-polls","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली में एक लाख युवा पहली बार डालेंगे वोट, जानिए ऐसे ही कुछ रोचक तथ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली में एक लाख युवा पहली बार डालेंगे वोट, जानिए ऐसे ही कुछ रोचक तथ्य
Mon, 11 Mar 2019 03:15 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 11 Mar 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र का महापर्व
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17वीं लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बज गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों के लिए चुनाव तारीखों का एलान कर दिया है। इसके साथ ही आचार संहिता लागू हो चुकी है। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए 12 मई (छठा चरण) को होने वाले चुनाव में करीब 1.38 करोड़ मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से करीब एक लाख युवा मतदाताओं को पहली बार मतदान का मौका मिलेगा। राजधानी में पहली बार सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। दिल्ली की मतदाता सूची के मुताबिक राजधानी में मतदाताओं की संख्या 1.38 करोड़ हो गई है। जो 2014 लोकसभा चुनाव में करीब 1.27 करोड़ थी। आइए जानते हैं, दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनाव के बारे में कुछ रोचक तथ्य...
विज्ञापन
मतदान केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी
इस बार लोकसभा चुनाव में राजधानी में मतदान केंद्रों की संख्या 13418 से बढ़कर 13816 होगी। मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी तरह की दिक्कत पेश न आए, इस लिहाज से मतदान केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।
2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात सीटों पर मतदाताओं की संख्या
कुल मतदाता 1,38,46,482
महिला मतदाता 62,10,058
पुरुष मतदाता 76,35,786
अन्य 638
18-19 वर्ष के मतदाता वाले 97,684
2014 लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या
कुल सीट 7
कुल प्रत्याशी 950
कुल वोटर 1,26,06,372 करोड़
महिला 56,57,648
पुरुष 70,47,885
अन्य 839
18-19 वर्ष के मतदाता 3,37,282 मतदाता
कुल मतदान 65.09 फीसदी।
इस प्रकार रहे थे 2014 में परिणाम
* आप- आम आदमी पार्टी
* भाजपा- भारतीय जनता पार्टी
इस बार लोकसभा चुनाव में राजधानी में मतदान केंद्रों की संख्या 13418 से बढ़कर 13816 होगी। मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी तरह की दिक्कत पेश न आए, इस लिहाज से मतदान केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।
2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात सीटों पर मतदाताओं की संख्या
कुल मतदाता 1,38,46,482
महिला मतदाता 62,10,058
पुरुष मतदाता 76,35,786
अन्य 638
18-19 वर्ष के मतदाता वाले 97,684
2014 लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या
कुल सीट 7
कुल प्रत्याशी 950
कुल वोटर 1,26,06,372 करोड़
महिला 56,57,648
पुरुष 70,47,885
अन्य 839
18-19 वर्ष के मतदाता 3,37,282 मतदाता
कुल मतदान 65.09 फीसदी।
इस प्रकार रहे थे 2014 में परिणाम
| लोकसभा सीट | जीत (पार्टी) | हार (पार्टी) | जीत-हार का अंतर |
| चांदनी चौक | डॉ. हर्ष वर्धन (भाजपा) | आशुतोष (आप) | 136,320 |
| पूर्वी दिल्ली | महेश गिरि (भाजपा) | राज मोहन गांधी (आप) | 190,463 |
| नई दिल्ली | मीनाक्षी लेखी (भाजपा) | आशीष खेतान (आप) | 162,708 |
| उत्तरी-पूर्वी दिल्ली | मनोज तिवारी (भाजपा) | आनंद कुमार (आप) | 144,084 |
| उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली | उदित राज (भाजपा) | राखी बिड़ला (आप) | 106,802 |
| दक्षिणी दिल्ली | रमेश बिधूड़ी (भाजपा) | देवेंद्र सहरावत (आप) | 107,000 |
| पश्चिमी दिल्ली | परवेश साहिब सिंह वर्मा (भाजपा) | जरनैल सिंह (आप) | 268,586 |
* आप- आम आदमी पार्टी
* भाजपा- भारतीय जनता पार्टी