{"_id":"5cd52525bdec2207410e6401","slug":"lok-sabha-elections-2019-derogatory-pamphlet-issue-harbhajan-singh-supports-gambhir-deny-blaims","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशी-गंभीर विवाद में कूदे हरभजन सिंह, कहा- पूरा यकीन वह कभी ऐसा नहीं कर सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशी-गंभीर विवाद में कूदे हरभजन सिंह, कहा- पूरा यकीन वह कभी ऐसा नहीं कर सकता
Fri, 10 May 2019 12:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 10 May 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
आतिशी, हरभजन और गंभीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतिशी और केजरीवाल के बारे में अभद्र भाषा में लिखे पर्चे बंटवाने का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब इस विवाद में गौतम गंभीर के समर्थन में क्रिकेटर हरभजन सिंह उतर आए हैं। हरभजन ने पूरे विवाद में गंभीर को घसीटे जाने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
हरभजन ने ट्वीट कर लिखा, मैं कल के पूरे घटनाक्रम में गंभीर को शामिल किए जाने पर बेहद हैरान हूं। मैं उसे बहुत अच्छी तरह जानता हूं और वह किसी भी महिला के लिए बुरी बातें नहीं कर सकता। वो जीते या हारे ये अलग बात है लेकिन वह इन सब चीजों से परे शख्स है।
विज्ञापन
I am shocked to note yesterday’s events involving @GautamGambhir. I know him well and he can never talk ill for any woman. Whether he wins or loses is another matter but the man is above all this
विज्ञापन विज्ञापन— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) May 10, 2019
बता दें कि कल आम आदमी पार्टी की आतिशी और मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए गंभीर पर केजरीवाल और आतिशी के बारे में अभद्र बातें लिखे हुए पर्चे बांटने का आरोप लगाया था।
आप के इस आरोप के बाद गंभीर ने कहा था कि उन पर लगे आरोप सही साबित हुए तो वह चुनाव से नाम वापस ले लेंगे। साथ ही ये भी कहा था कि वह आप पर मानहानि का केस भी करेंगे।
यह भी पढ़ें: अभद्र पर्चा विवादः गंभीर से बोले सिसोदिया- बदनामी भी हमारी और मानहानि भी हम पर ही
यह भी पढ़ें: आप छोड़ भाजपा में गए अनिल वाजपेयी के बिगड़े बोल, कहा- आतिशी खाती हैं गोमांस
यह भी पढ़ें: आप के आरोप के बाद गौतम हुए 'गंभीर', सीएम-डिप्टी सीएम और आतिशी को भेजा कानूनी नोटिस
यह भी पढ़ें: आतिशी के आरोप सिद्ध हुए तो छोड़ दूंगा चुनाव : गौतम गंभीर
यह भी पढ़ें: अभद्र भाषा वाले पर्चे बंटवाने पर रो पड़ीं आतिशी, कहा- गंभीर इतना नीचे गिरेंगे नहीं थी उम्मीद