{"_id":"6b0aee1f7e326bd018094e44","slug":"arbitrariness-in-nursery-admissions-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-165140-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नर्सरी दाखिले में मनमानी, प्रतिबंधित मानकों को भी बना रहे आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नर्सरी दाखिले में मनमानी, प्रतिबंधित मानकों को भी बना रहे आधार
विज्ञापन
कहीं अभिभावकों के राष्ट्रीय स्तर पर योगदान को, कहीं उनके पुरस्कार पाने, कहीं उनके पेशे को दी जा रही तरजीह
-भेदभाव करने वाले 62 मानकों को दाखिला फॉर्मूले में शामिल करना प्रतिबंधित है
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के 1837 निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की दौड़ शुरू होने से पहले ही दाखिला मानक परेशानी का सबब बन गए हैं। कई स्कूलों ने अपने-अपने दाखिला फॉर्मूले में माता-पिता के योगदान, अभिभावकों की योग्यता और उनके पुरस्कार जैसे प्रतिबंधित मानकों को शामिल किया है। 100 अंकों के दाखिला फॉर्मूले में स्कूल ऐसे मानकों को 20 अंक तक दे रहे हैं, जो निदेशालय की ओर से प्रतिबंधित हैं।
शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे दाखिले के लिए ऐसे मानक न अपनाएं जिनसे बच्चों के बीच भेदभाव हो या अभिभावकों को नुकसान पहुंचे। इसके बावजूद कई स्कूलों ने अपने दाखिला मानकों में ऐसे प्रावधान शामिल किए हैं, जिन्हें निदेशालय की प्रतिबंधित मानकों की सूची में रखा गया है। कहीं अभिभावक के विशेष योगदान के लिए 20 अंक दिए गए हैं, कहीं संगीत व खेल में पुरस्कार पाने पर 10 अंक का प्रावधान किया गया है। कहीं अभिभावकों की राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय व राज्य स्तर की उपलब्धियों को मानकों में शामिल किया गया है।
दर्शन अकादमी स्कूल ने अभिभावकों के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ट्रैक रिकॉर्ड के लिए 10 अंक तय किए हैं, जबकि विकासपुरी स्थित सेंट सेसिलिया स्कूल ने अभिभावकों के डिफेंस में काम करने या डॉक्टर होने पर 15 अंक और पुरस्कार प्राप्त करने पर पांच अंक तय किए हैं। दर्शन अकादमी स्कूल में अपने बेटे के दाखिले के इच्छुक अभिभावक ने कहा कि यदि हमारा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर का ट्रैक रिकॉर्ड नहीं है तो हमारे 10 अंकों का नुकसान होगा। अभिभावकों का ट्रैक रिकॉर्ड देखकर एक तरह से स्कूल हमारी स्क्रीनिंग कर रहा है। मालूम हो कि शिक्षा निदेशालय ने भेदभाव बढ़ाने वाले, गैर-पारदर्शी व अनुचित 62 मानकों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
विज्ञापन
अब तक 732 स्कूलों ने मानक अपलोड नहीं किए
दिल्ली के 1837 स्कूलों में अब भी 732 स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने अपने मानक शिक्षा निदेशालय के पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं। इससे अभिभावकों के सामने यह जानना मुश्किल हो रहा है कि किस स्कूल में दाखिले के लिए किन नियमों का पालन करना होगा। वेस्ट बी जिले में सबसे अधिक 125 स्कूलों ने और नॉर्थ वेस्ट ए जिले के 90 स्कूलों ने अपने मानकों को अपलोड नहीं किया है, जबकि 1105 स्कूलों ने अपने दाखिला मानक अपलोड कर दिए हैं। शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों को 26 नवंबर तक दाखिला मानक और उनके अंकों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया था। निर्देशों में कहा गया था कि नियमों का पालन नहीं करने पर स्कूलों की दाखिला प्रक्रिया को रोका जा सकता है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में स्कूलों की ओर से जानकारी अपलोड नहीं की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
रश्मि शर्मा