{"_id":"5cd4701bbdec220742620bf7","slug":"gautam-gambhir-sends-defamation-notice-to-atishi-arvind-kejriwal-and-manish-sisodia","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप के आरोप के बाद गौतम हुए 'गंभीर', सीएम-डिप्टी सीएम और आतिशी को भेजा कानूनी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप के आरोप के बाद गौतम हुए 'गंभीर', सीएम-डिप्टी सीएम और आतिशी को भेजा कानूनी नोटिस
Fri, 10 May 2019 07:02 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 10 May 2019 07:02 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता गौतम गंभीर
- फोटो : ANI
पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार गौतम गंभीर ने आप प्रत्याशी आतिशी सिंह, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कानूनी नोटिस भेजकर मानहानि का मुकदमा करने की बात कही है।
विज्ञापन
Gautam Gambhir, BJP candidate from East Delhi parliamentary constituency sends defamation notice to AAP's Atishi, Delhi CM Arvind Kejriwal, and Delhi Deputy CM Manish Sisodia. (file pic) pic.twitter.com/ZUGqK9k4k0
— ANI (@ANI) May 9, 2019विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले आतिशी ने गंभीर पर अपने खिलाफ जनता के बीच में अभद्र पत्र फैलाने का आरोप लगाया था। वह गुरुवार को अपने खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियों वाला एक पर्चा पढ़ते समय रो पड़ीं। आतिशी ने दावा किया है कि उनके प्रतिद्वंद्वी गौतम गंभीर ने निर्वाचन क्षेत्र में ऐसे पर्चे बंटवाए हैं।
विज्ञापन
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पर्चा पढ़ते समय आतिशी ने रोते-रोते कहा कि पूर्व क्रिकेटर गंभीर के राजनीति में आने पर उन्होंने उनका स्वागत किया था, लेकिन अब भाजपा बेहद निचले स्तर पर पहुंच गई है।