Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Every small UPI payment will create complications for shopkeepers

Delhi NCR News: हर छोटा यूपीआई भुगतान दुकानदारों को उलझाएगा, बढ़ी चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
--500 रुपये से कम के लेनदेन पर एसएमएस अलर्ट भेजना बैंकों की मर्जी पर निर्भर होगा, दिनभर में होने वाले सैकड़ों छोटे भुगतानों की पुष्टि करना बनेगी चुनौती, ग्राहकों की भीड़ के बीच बढ़ेगा काम का बोझ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। बाजारों में छोटे दुकानदारों के सामने अब यूपीआई भुगतान की पुष्टि करने की नई चुनौती खड़ी होने वाली है। एक जनवरी 2027 से 500 रुपये से कम के यूपीआई लेनदेन पर एसएमएस अलर्ट भेजना बैंकों के लिए अनिवार्य नहीं रहेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यह फैसला बैंकों के विवेक पर छोड़ दिया है। इससे बैंक चाहें तो छोटे लेनदेन पर एसएमएस भेजेंगे और चाहें तो यह सुविधा बंद कर सकते हैं। ऐसे में पूर्वी दिल्ली के दुकानदारों को चिंता है कि अगर बैंक ने एसएमएस भेजना बंद कर दिया तो उन्हें हर छोटे भुगतान की पुष्टि खुद करनी पड़ेगी। इससे दुकान पर ग्राहकों को सामान देने के साथ-साथ मोबाइल में भुगतान की स्थिति जांचने का अतिरिक्त काम भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


छोटे दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानों पर दिनभर में बड़ी संख्या में 500 रुपये से कम के लेनदेन होते हैं। कोई 20 रुपये, कोई 50 रुपये तो कोई 100 से 200 रुपये तक का भुगतान यूपीआई से करता है। अभी खाते में भुगतान आने का संदेश मिलते ही इसकी पुष्टि हो जाती है, लेकिन एसएमएस सुविधा बंद होने पर हर बार मोबाइल में बैंक या यूपीआई एप खोलकर लेनदेन देखना पड़ेगा। व्यस्त समय में जब दुकान पर कई ग्राहक एक साथ खड़े होते हैं, तब हर भुगतान की जांच करना मुश्किल होगा। इससे ग्राहकों को सामान देने में देरी हो सकती है और दुकान के कामकाज पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

ग्राहकों की भीड़ में मोबाइल जांचना बनेगा सिरदर्द

दुकानदारों के सामने एक और समस्या फर्जी भुगतान स्क्रीनशॉट और भुगतान लंबित होने जैसे मामलों को लेकर है। एसएमएस अलर्ट नहीं आने पर उन्हें केवल ग्राहक के दिखाए भुगतान स्क्रीनशॉट पर भरोसा करने के बजाय अपने खाते में रकम पहुंचने की पुष्टि करनी होगी। कई बार नेटवर्क या बैंकिंग एप की तकनीकी दिक्कतों के कारण भी भुगतान की जानकारी मिलने में समय लगता है। ऐसे में छोटे दुकानदारों को हर लेनदेन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ेगी।


----
परचून की दुकान पर 500 या उससे अधिक राशि का भुगतान कम होता है। ग्राहक रोजाना का जरूरी सामान कम मात्रा में ही लेकर जाता है, जिसके कारण रोजाना हजारों का भुगतान 500 से कम होता है। एसएमएस नहीं आएगा तो इससे ग्राहकी के समय नुकसान होने की आशंका है।--महेश कुमार, स्थानीय दुकानदार, भजनपुरा
----

दिन में कई ऐसी पेमेंट आती है जो 500 से कम होती है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि ग्राहक किसी और को क्यूआर कोड भेज कर भुगतान करवाते हैं। ऐसे में यदि एसएमएस नहीं आएगा तो खाते में रकम पहुंचने की पुष्टि बैंक के ऐप खोल कर करनी पड़ेगी। -प्रज्वल जैन, स्थानीय दुकानदार, जगजीत नगर


----
पहले प्रशासन ने यूपीआई पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए कई आकर्षित ऑफर निकाल कर कैश से ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा दिया। लेकिन अब ऐसी-ऐसी नीति ला कर यूपीआई पेमेंट को बंद करने की वजह दे रहे है। इससे दुकानदार यूपीआई भुगतान को मना कर कैश को प्राथमिकता देंगे।--नवीन गर्ग, स्थानीय दुकानदार, शाहदरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed