{"_id":"5cd4c85ebdec22070f67eb6d","slug":"if-atishi-allegations-are-proved-then-i-will-quit-politics-says-gautam-gambhir","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशी के आरोप सिद्ध हुए तो छोड़ दूंगा चुनाव : गौतम गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशी के आरोप सिद्ध हुए तो छोड़ दूंगा चुनाव : गौतम गंभीर
Fri, 10 May 2019 06:09 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 10 May 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
गौतम गंभीर पर आतिशी ने लगाया आरोप
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्वी दिल्ली से आप प्रत्याशी आतिशी के आरोपों पर भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि अगर आप पार्टी ने आरोप सिद्ध कर दिया तो चुनाव उसी वक्त छोड़ देंगे। अन्यथा आरोप साबित नहीं हुए तो आतिशी को चुनाव छोडना पड़ेगा।
विज्ञापन
गौतम गंभीर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि झूठे सीएम और उनकी पार्टी की गंदी राजनीति दिल्ली वाले देख रहे हैं। पहले दो-दो वोटर कार्ड फिर नामांकन रद्द होने जैसे आरोप लगाकर भी आप पार्टी को चैन नहीं मिला तो उन्होंने इस तरह का घिनौना आरोप लगाया है।
विज्ञापन
गौतम गंभीर का कहना है कि उनके परिवार में भी पांच महिलाएं हैं। वे कभी भी इस तरह की हरकत करने की सोच भी नहीं रखते। उन्होंने कहा कि राजनीति में वे साफ इच्छा शक्ति के साथ आए हैं। ऐसी ओछी राजनीति वे कभी नहीं कर सकते। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस बार वे मुख्यमंत्री केजरीवाल और आप पार्टी को बचकर जाने नहीं देंगे। वे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अदालत में इसका जवाब मांगेंगे।
विज्ञापन
गौतम गंभीर ने कहा कि उन पर पर्चे बटवाने और आतिशी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। गौतम ने इसे गंदी राजनीति बोलते हुए कहा कि ये गंदा खेल आप पार्टी और उनके प्रत्याशियों के लिए ही आत्मघाती सिद्ध होगा।