फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections 2019 Complaint Against Priyanka Gandhi for disrespect tricolor in Delhi

प्रियंका गांधी पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, केस दर्ज

Fri, 22 Mar 2019 09:53 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 22 Mar 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Complaint Against Priyanka Gandhi for disrespect tricolor in Delhi
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बड़ी मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं। दरअसल, उनके खिलाफ बुधवार को दिल्ली के बवाना थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। प्रिंयका पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बनारस में गंगा यात्रा के दौरान तिरंगे का अपमान किया है। शिकायतकर्ता पेशे से वकील है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता का कहना है कि प्रियंका गांधी ने 3 दिनों तक गंगा यात्रा के दौरान प्रयागराज से लेकर संगम तक तिरंगे का अपमान किया है। शिकायतकर्ता वकील का कहना है कि इस यात्रा के दौरान उनकी नाव को तिरंगे से चारों तरफ से कवर किया गया था।
विज्ञापन


उनके मुताबिक, नाव की छत, आगे-पीछे और बगल के हिस्से को तिरंगे से कवर किया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं, यात्रा के दौरान गंगा के तट के किनारे लगे बैरिकेड्स में भी तिरंगे का इस्तेमाल किया गया था। इतना ही नहीं, तिरंगा जमीन के साथ पानी में भी सट रहा था। शिकायतकर्ता वकील ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया और प्रियंका गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed