{"_id":"5c899bd8bdec2213fd298cfd","slug":"lok-sabha-elections-2019-arvind-kejriwal-proposed-to-congress-and-jpp-for-alliance-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने दिल्ली की जगह हरियाणा में गठबंधन का दिया प्रस्ताव, कहा- साथ लड़े तो सभी 10 सीट जीतेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने दिल्ली की जगह हरियाणा में गठबंधन का दिया प्रस्ताव, कहा- साथ लड़े तो सभी 10 सीट जीतेंगे
Thu, 14 Mar 2019 05:40 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 14 Mar 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से गठबंधन की गुजारिश की है। हालांकि, इस बार वह दिल्ली की जगह हरियाणा में समझौते की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को प्रस्ताव देना चाहता हूं कि हरियाणा में आप, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) व कांग्रेस साथ आकर लड़ते हैं तो हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा को हराया जा सकता है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर हराने में इससे बहुत बड़ा सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
केजरीवाल बुधवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अमित शाह और मोदी की जोड़ी इस देश के लिए बेहद खतरनाक है। उनको हराना बहुत जरूरी है। केजरीवाल ने बताया कि पूरा देश दो भागों में बंटा हुआ है। एक वो लोग हैं, जो मोदी भक्त हैं। जो उन्हीं को वोट देना चाहते हैं। एक वो लोग हैं, जो मोदी को हराना चाहते हैं। ऐसे लोगों की संख्या बहुत बड़ी है, लेकिन वो लोग आपस में बंटे हुए हैं। उन सबको साथ आने की जरूरत है।
विज्ञापन
उनके बंटे होने के कारण ही मोदी और शाह की जोड़ी जीतती है। केजरीवाल ने कांग्रेस से गुजारिश की कि हरियाणा में अगर आप, जेजेपी व कांग्रेस साथ आकर लड़ते हैं तो हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा को हराया जा सकता है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर अमित शाह और मोदी की जोड़ी हराने में मदद मिलेगी। इससे पहले मंगलवार को केजरीवाल ने दिल्ली में आप व कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया था। इतना भर कहा था कि इस बारे में उन्हें कांग्रेस से सीधा कोई संकेत नहीं मिला है। हालांकि, बुधवार को केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आप सातों सीटें जीत लेगी।
विज्ञापन