{"_id":"5cbe18f4bdec2214031bddfc","slug":"lok-sabha-elections-2019-aap-has-lakhpati-to-millionaires-candidate-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखपति से करोड़पति तक हैं आप प्रत्याशी, सबसे अमीर चांदनी चौक प्रत्याशी, दिलीप पांडेय सबसे गरीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखपति से करोड़पति तक हैं आप प्रत्याशी, सबसे अमीर चांदनी चौक प्रत्याशी, दिलीप पांडेय सबसे गरीब
Tue, 23 Apr 2019 01:11 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 23 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए आप उम्मीदवार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के लोक सभा प्रत्याशी लखपति से करोड़पति तक हैं। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक सबसे कम रकम उत्तर पश्चिम के दिलीप पांडेय के पास है। वह अपनी पत्नी से भी गरीब हैं। जबकि सबसे ज्यादा पैसा चांदनी चौक प्रत्याशी पंकज गुप्ता के पास है।
विज्ञापन
दिलीप पांडेय से अमीर हैं उनकी पत्नी
आप के उत्तर पूर्वी दिल्ली प्रत्याशी दिलीप पांडेय के पास उनकी पत्नी से कम पैसा है। दिलीप के पास कुल 2.24 लाख नकद में है। जबकि 182 ग्राम सोना व 22.5 ग्राम चांदी के साथ उनकी पत्नी के पास 6.44 लाख रुपये की नकदी है। दूसरी तरफ दिलीप किसी तरह की अचल संपत्ति के मालिक नहीं है। लेकिन उनके पत्नी के पास उत्तर प्रदेश के गाजीपुर व गाजियाबाद में दो संपत्तियां हैं। दिलीप पांडेय की पत्नी के पास 44.50 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, दिलीप पांडेय के खिलाफ एक आपराधिक मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन
राघव चड्ढा के खाते में 16 लाख
दक्षिणी दिल्ली से आप प्रत्याशी राघव चड्ढा भी लखपति हैं। अलग-अलग बैंक खातों में उन्होंने 16.47 लाख रुपये जमा कर रखे हैं। हालांकि, उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। वहीं, किसी पर कोई देनदारी भी राघव की नहीं है। राघव के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
आतिशी मारलेना के पास 60 लाख से ज्यादा
पूर्वी दिल्ली से आप प्रत्याशी आतिशी मारलेना ने चुनाव प्रचार शुरू करते वक्त अपने नाम से मारलेना हटा लिया था, लेकिन हलफनामे में पूरा नाम दर्ज है। आतिशी के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। लेकिन अलग-अलग बैंकों ने उन्होंने 60 लाख रुपये से ज्यादा जमा किए हैं। आतिशी 60.04 लाख व उनके जीवन साथी के पास 60.08 लाख रुपये बैंक बैलेंश हैं। आतिशी के ऊपर कोई देनादारी भी नहीं है। आतिशी के ऊपर एक आपराधिक मामला भी चल रहा है।
करोड़पति हैं गुग्गन सिंह
आप के उत्तर पश्चिमी दिल्ली के प्रत्याशी गुग्गन सिंह करोड़पति हैं। उनके पास 78 लाख की अचल संपत्ति व 22 लाख रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 27.86 लाख रुपये की चल संपत्ति है। गुग्गन सिंह पर किसी का कर्ज नहीं है। गुग्गन सिंह के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है।
चल और अचल संपत्ति के मालिक पंकज गुप्ता करोड़पति
चांदनी चौक से आप प्रत्याशी पंकज गुप्ता करोड़पति हैं। पंकज गुप्ता के पास 5.94 करोड़ रुपये व उनकी पत्नी के पास 5.46 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। जबकि दोनों के पास फरीदाबाद व गुरूग्राम में दो-दो फ्लैट हैं। इनकी कीमत 4.50-4.50 करोड़ रुपये बैठती है। पंकज गुप्ता के ऊपर किसी की देनादारी नहीं है और उनकी पत्नी पर 47.93 लाख रुपये का कर्ज है।