{"_id":"5ce3aad0bdec22077268a42f","slug":"lok-sabha-election-result-2019-sanjay-singh-meet-akhilesh-yadav-discuss-post-result-strategy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव से मिले आप सांसद संजय सिंह, कहा- यूपी में गठबंधन 60 से ज्यादा सीटें जीतेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव से मिले आप सांसद संजय सिंह, कहा- यूपी में गठबंधन 60 से ज्यादा सीटें जीतेगा
Tue, 21 May 2019 05:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 21 May 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
संजय सिंह
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने में सिर्फ दो दिन रह गए हैं। ऐसे में हर पार्टी इस जोड़-तोड़ में लगी है कि एक्जिट पोल चाहे कुछ भी कहे लेकिन अगर परिणाम आने के बाद सरकार बनाने की संभावनाएं बनें तो वह किसी भी तरह से पीछे न रह जाएं।
विज्ञापन
यही कारण है कि राजग और संप्रग दोनों ही गठबंधन अपने-अपने सहयोगी दलों के साथ ही उन पार्टियों को साथ में लाने में लगे हुए हैं जो सरकार बनाने में सहायक हो सकते हैं। इसी सिलसिले में आज आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद संजय से जब पत्रकारों ने बातचीत की तो उन्होंने कहा, परिणाम आने में दो दिन बचे हैं। हम इसलिए मिले ताकि आगे की रणनीति तैयार कर सकें। हमारी पहली प्राथमिकता भाजपा को रोकने की है, मोदी-शाह की जोड़ी और सांप्रदायिक ताकतों को रोकने की है। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
विज्ञापन
संजय सिंह ने एक्जिट पोल पर पूछे गए सवाल पर कहा, मुझे लगता है कि यूपी में गठबंधन 60 से ज्यादा सीटें जीतेगी। बीजेपी का पूरे देश से सफाया हो जाएगा। एक्जिट पोल पूरी तरह से गलत साबित होंगे, जैसे कि पहले भी हो चुका है। विपक्ष एक मजबूत सरकार बनाएगी।