फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Election 2024 two former Delhi Congress MLAs resigned After Arvinder Singh Lovely

कांग्रेस को झटके पर झटके: अरविंदर सिंह लवली के बाद इन दो पूर्व विधायकों ने दिया इस्तीफा, पत्र में बताई ये वजह

Wed, 01 May 2024 10:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 May 2024 10:47 AM IST
सार

दिल्ली कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी है। बुधवार को कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों ने इस्तीफा दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी से गठबंधन और उदित राज के बयान को वजह बताया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 two former Delhi Congress MLAs resigned After Arvinder Singh Lovely
अरविंदर सिंह लवली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के बाद कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों भी इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा में उदित राज के बयान और आप-कांग्रेस गठबंधन को लेकर नाराजगी जाहिर की गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि आप के साथ हमारा गठबंधन जारी रहना बेहद अपमानजनक है, क्योंकि पिछले सात वर्षों में आप कई घोटालों में शामिल रही है।
विज्ञापन


आप के शीर्ष तीन नेता अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में हैं। आप पर दिल्ली में शराब घोटाला और दिल्ली जल बोर्ड घोटाला जैसे कई मुद्दों पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व विधायक नसीब सिंह ने पत्र में लिखा कि आज आपने देवेंद्र यादव को डीपीसीसी प्रमुख नियुक्त किया है। उन्होंने एआईसीसी (पंजाब प्रभारी) के रूप में पंजाब में अरविंद केजरीवाल के झूठे एजेंडे पर हमला करने के लिए एक अभियान चलाया है। आज दिल्ली में उन्हें आप और उसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल की प्रशंसा और समर्थन करने का काम सौंपा जाएगा। पार्टी में हाल ही में हुए घटनाक्रम से बेहद दुखी और अपमानित होकर मैं पार्टी से इस्तीफा देता हूं। 




दरअसल, कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से 28 अप्रैल को इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले शीला सरकार में 12 साल तक मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने टिकट न मिलने पर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

 

लवली के इस्तीफे के बाद से कांग्रेस के समक्ष असहज स्थिति बनी हुई है। हालांकि, कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार आप को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने लवली के बयान का कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि लवली के त्याग पत्र के बाद अब पार्टी खड़ी होगी। वे अपने चहेते लोगों को आगे करने में लगे हुए थे।


वहीं, उत्तर पूर्व दिल्ली क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार दिल्ली सरकार की नीतियों की तारीफ कर रहे हैं और प्रचार सामग्री में आप नेताओं के फोटो भी प्रकाशित करा रहे हैं, जबकि चांदनी चौक क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल आप नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस व आप के नेताओं की संयुक्त बैठक भी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed