{"_id":"5ce72d07bdec22076b5f00cf","slug":"lok-sabha-election-2019-result-mahesh-sharma-won-by-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्ध नगर में रिकॉर्ड वोट से जीते डॉ. महेश शर्मा, वीके फिर विनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्ध नगर में रिकॉर्ड वोट से जीते डॉ. महेश शर्मा, वीके फिर विनर
Fri, 24 May 2019 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 24 May 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
जनरल वीके सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के नारे को गौतमबुद्ध नगर की जनता का भरपूर समर्थन मिला। भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने बसपा-सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी सतवीर नागर को रिकॉर्ड 3,36,922 वोटों से हराया है। साथ ही, डॉ. महेश शर्मा ने इस सीट पर सर्वाधिक 8,30,812 वोट हासिल कर इतिहास रच दिया। उन्होंने लगातार दूसरी बार इस सीट से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के पहले राउंड से भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। कुल 43 राउंड में मतगणना हुई, इसके साथ ही डॉ. महेश की जीत का अंतर बढ़ता चला गया। एक के बाद एक राउंड की मतगणना होती गई प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी पिछड़ते चले गए।
विज्ञापन
देर रात आखिर राउंड तक डॉ. महेश की जीत का आंकड़ा 3,36,922 पर जाकर रुका। गठबंधन प्रत्याशी सतवीर नागर को 4,93,890 वोट मिले, जबकि 42,077 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह जमानत जब्त करा बैठे।
विज्ञापन
वीके सिंह फिर पांच लाख मतों से जीते
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद लोकसभा सीट भाजपा के सबसे बड़ा दुर्ग बनकर उभरी है। यहां भाजपा के प्रत्याशी व पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। जहां बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ समेत कई सीटों को बचाने में भाजपा प्रत्याशियों के पसीने छूट गए, वहीं गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत भी छोटे-मोटे नहीं बल्कि पांच लाख के बड़े अंतर से दर्ज की। वर्ष 2014 में जनरल वीके सिंह ने 5.67 लाख रिकार्ड मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।
भोला सिंह के सितारे दोबारा बुलंद
एक बार फिर बुलंदशहर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. भोला सिंह विजयी हुए हैं। दूसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा रहे। दोनों प्रत्याशियों के बीच जीत का अंतर करीब 2.90 लाख का रहा है। जबकि, सात प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त हो गई। भाजपा प्रत्याशी डा. भोला सिंह को कुल 6,81,321 मत हासिल हुए हैं। योगेश वर्मा को कुल 3,91,264 मत हासिल हुए हैं। जबकि, कांग्रेस के बंशी पहाड़िया समेत अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है।