{"_id":"74fab18d7258d8478ac14a30006069dd","slug":"lohia-bnegen-two-room-accommodation","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया आवास में बनेगें दो कमरों के फ्लैट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया आवास में बनेगें दो कमरों के फ्लैट
निशा ठाकुर/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 22 Apr 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को अब प्रदेश सरकार दो कमरों का फ्लैट देगी। गरीबों के फ्लैट्स का क्षेत्रफल और निर्माण बजट बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार हो गया है। सत्र 2014-2015 में बनने वाले लोहिया आवास में नए प्रस्ताव के अनुरूप फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
लोहिया आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार गरीबों को 21 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाला मकान बनाकर देती है। लोहिया आवास में जमीन से लेकर भवन निर्माण तक का खर्च प्रदेश सरकार उठाती है।
विज्ञापन
वर्तमान में भवन निर्माण के लिए 1.30 लाख, शौचालय निर्माण के लिए 10 हजार और 30 हजार रुपये बिजली फिटिंग के लिए मिलते हैं। जिला परियोजना निदेशक मुरारीलाल ने बताया कि लोहिया आवास के लिए अब निर्माण बजट दोगुना किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आचार संहिता की वजह से इस तैयार प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगी है। नए पात्रों को अब भवन निर्माण के 2.50 लाख रुपये दिए जाने की तैयारी है। इसके साथ ही पूर्व की भांति शौचालय और बिजली फिटिंग का पैसा मिलेगा।
मुरारी लाल बताते हैं कि अब 28 वर्गमीटर क्षेत्रफल में भवन निर्माण होगा। इसमें दो कमरे और किचन बनाया जाएगा। इससे पूर्व के मकानों में एक हॉलनुमा कमरा ही बन पाता था जिसका परिवार की जरूरत के मुताबिक पार्टीशन कर दिया जाता था।