फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Local Bodies budget of just 7.5% Proposals for 4575 crores for the upcoming financial year

स्थानीय निकायों को महज 7.5 फीसदी बजट, आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 4575 करोड़ का प्रस्ताव

Wed, 27 Feb 2019 04:25 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 27 Feb 2019 04:25 AM IST
विज्ञापन
Local Bodies budget of just 7.5% Proposals for 4575 crores for the upcoming financial year
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे

स्थानीय शहरी निकायों के लिए सरकार की ओर से महज 7.5 फीसदी बजट दिया गया है। इनमें उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी निगम सहित अन्य प्राधिकरण और परिषद शामिल हैं। स्वच्छता अभियान, सड़क, स्ट्रीट लाइट, पार्क, सौंदर्यीकरण सहित विकास संबंधी कई बुनियादी कार्यों का जिम्मा स्थानीय निकायों के पास है, ऐसे में निगम अधिकारियों और राजनेताओं की ओर से दिल्ली सरकार पर अक्सर विकास के लिए तयशुदा राशि मुहैया नहीं करवाने के आरोप लगाए जाते रहे हैं।

विज्ञापन


इससे कई विकास कार्य प्रभावित भी हुए हैं। बजट में दिल्ली के स्थानीय निकायों को 4575 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हालांकि सरकार की ओर से दिल्ली के नगर निगमों पर दिल्लीवासियों के साथ अन्याय के आरोप लगाए गए हैं। सरकार की दलील है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा होता तो दिल्ली की एक-एक गली साफ सुथरी होती।
विज्ञापन


सड़क और गलियों पर खर्च होंगे 800 करोड़
दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री सड़क पुनर्निर्माण योजना के तहत 2018-19 से शहरी निकायों, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी, नियमित व अनधिकृत कॉलोनियों में सड़क और गलियों के विकास कार्य की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राशि संबंधित स्थानीय निकायों या कार्यकारी एजेंसी को स्थानीय विधायक की अनुशंसा के मुताबिक जारी की जाती है। 2019-20 के बजट में इस योजना के तहत 800 करोड़ रुपये की राशि प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों के सहयोग से क्षेत्रीय विकास के लिए 800 करोड़
दिल्ली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए विधायक के सहयोग से स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम को प्रोत्साहित किया गया है। विधायकों को अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को कारगर तरीके से पूरा करने के लिए 2019-20 में इस योजना के तहत 800 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed