फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LK Vajpeyee meets vijay pandit family

सत्यपाल की अध्यक्षता में BJP करेगी पंडित मर्डर केस की जांच

Tue, 10 Jun 2014 11:28 AM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
LK Vajpeyee meets vijay pandit family

विज्ञापन
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर तथा बागपत से भाजपा के सांसद सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का एक दल दादरी में भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या के मामले की जांच करेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दादरी में भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या में बड़ी साजिश की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि सपा के जिम्मेदार लोग ही अपराधियों को खुला संरक्षण दे रहे हैं।

इसी के तहत सांसद सतपाल सिंह की अध्यक्षता में सात सदस्यीय जांच समिति सोमवार को दोपहर बाद दादरी पहुंची। समिति के सदस्य सत्यपाल सिंह, गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह, सिकंद्राबाद विधायक विमला सोलंकी, उत्तर प्रदेश के भाजपा महामंत्री स्वतंत्र देवसिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम पहले विजय पंडित की पत्नी गीता पंडित से मिले।

उनसे पूरी जानकारी हासिल करने के बाद दादरी के व्यापारियों से भी वार्ता की फिर घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की। समिति के सदस्यों ने आईजी समेत पुलिस के आला अफसरों से भी घटना के संबंध में बात की।
विज्ञापन

'सपा नेता ने कराई है हत्या'

LK Vajpeyee meets vijay pandit family

ग्रेटर नोएडा के दादरी के ब्रह्मपुरी मोहल्ले में दिवंगत भाजपा नेता विजय पंडित के आवास पर सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी पहुंचे। उन्होंने गीता पंडित से वार्ता कर परिजनों को ढांढस बंधाई।

वाजपेयी ने कहा कि विजय पंडित की हत्या लोकसभा चुनाव में हार से खीज कर सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने कराई है। इस मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए। उससे कम कुछ भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व सिंचाई मंत्री नवाब सिंह नागर, पूर्व राजस्व मंत्री रवि गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह नागर और चरणजीत नागर समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

अनिश्चितकालीन धरने को भाजपा ने बनाई रणनीति

LK Vajpeyee meets vijay pandit family

भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या का खुलासा न होने के विरोध में भाजपा अब अनिश्चितकालीन धरना देगी। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक सप्ताह तक चलने वाले इस धरने में पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी हैं।

इसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। जिलाध्यक्ष हरीश ठाकुर के नेतृत्व में सोमवार को ग्रेनो स्थित कार्यालय पर एक बैठक की गई।

इसमें तय किया गया कि भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या का खुलासा न होने तक अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन भाजपा के दो मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरने पर बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed