{"_id":"57d7ec684f1c1ba73dd47bae","slug":"living-in-the-country-according-to-the-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जिस मुल्क में रहते हैं, उसके कानून को भी मानें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जिस मुल्क में रहते हैं, उसके कानून को भी मानें'
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
eid
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-जुहा यानि कि बकरीद का त्योहार क्षेत्र में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ईदगाहों में वतन की खुशहाली एवं विश्व में अमन की दुआएं मांगी गई।
विज्ञापन
आपसी भाईचारा को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए कहा गया। ईद की नजाम अदा करने के लिए नए-नए परिधान पहनकर गावों से लोग वाहनों मे सवार होकर शहर की इदगाहों में पहुंचे।
विज्ञापन
शहर की तिजारा रोड व मदापुर रोड पर स्थित इदगाहों में लोगों ने ईद की नजाज अदा की। मदापुर रोड पर स्थित ईदगाह में मौलवी मुफ्ती जुबेर अहमद कामेंड़ा वाले सहित हजारों लोगों ने विश्व की शांति की दुआ मांगी।
विज्ञापन
मौलवी मुफ्ती जुबेर अहमद ने लोगों से कहा जिस मुल्क में हम रह रहे हैं हमें उस मुल्क के कानून को मानना चाहिए। उसके लिए प्रशासन का सहयोग करना भी चाहिए।
उन्होंने कहा कोई भी ऐसा काम न करें जो कि कानून के खिलाफ जाता हो। मुस्लिम भाईयों को हिंदू भाईयों ने गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। सोशल मीड़िया वटसअप तथा फेसबुक के माध्यम से भी लोगों एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।