AAP संकट: सिसोदिया बोले- आज तक नहीं लिया एक भी रुपया, राष्ट्रपति से मिलेंगे विधायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग द्वारा आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को लाभ के पद का दोषी पाए जाने के बाद से ही दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में उठापटक तेज हो गई है। सुबह से केजरीवाल के घर पर चल रही विधायकों की बैठक खत्म होने के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
मनीष सिसोदिया ने इस मुद्दे पर पार्टी का स्टैंड एक बार फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि विधायकों ने कोई लाभ नहीं लिया। एक रुपया तक सैलरी के रूप में नहीं लिया। उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग ने विधायकों की कोई सुनवाई नहीं की। उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया।
सिसोदिया ने कहा कि हम राष्ट्रपति से अपील करते हैं कि हमारी बात सुनी जाए। हमारे विधायक राष्ट्रपति से मिलेंगे।
There was no hearing, we were not given a chance to explain our stand. We appeal to the President to hear our view too, MLAs will meet President also: Manish Sisodia,Delhi Deputy Chief Minister pic.twitter.com/mDPK5CNGlu
— ANI (@ANI) January 20, 2018
इससे पहले आम आदमी पार्टी ने शनिवार सुबह भी अपने पार्टी दफ्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोपाल राय ने मुख्य चुनाव आयुक्त एके जोति पर आरोप लगाया कि वह मोदी के खासमखास हैं और उन्हीं के इशारे पर ये सब हो रहा है।
गोपाल राय ने ये भी कहा कि जब मोदी गुजरात के सीएम थे तो जोति उनके सचिव रह चुके हैं। राय का आरोप है कि जोति ने मोदी से निकटता का परिचय गुजरात और हिमाचल चुनाव के दौरान इलेक्शन डेट देर में घोषित करके भी दिया है।
संजय सिंह ने कहा- चुनाव आयोग है बीजेपी का एजेंट
आप नेता संजय सिंह ने चुनाव आयोग के फैसले को गलत बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में जुटी है। चुनाव आयोग ने ये फैसला कानून और नियमों को ताख पर रखते हुए सुनाया है और उन्होंने चुनाव आयोग को भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के तौर पर काम करने वाला भी बताया।
संजय सिंह ने आगे कहा कि चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले और निर्देशों को दरकिनार करते हुए फैसला सुनाया है। विधायकों को अपनी बात रखने तक का मौका नहीं दिया गया। हमारे 20 विधायकों के साथ अन्याय किया गया है।
इसके बाद संजय सिंह ने लाभ का पद मामले पर डिटेल्स की भी मांग की। उन्होंने कहा कि हमारे सभी विधायक इमानदार हैं और उन्होंने संसदीय सचिव के पद पर रहते हुए किसी प्रकार का लाभ नहीं उठाया। उन्होंने आगे कहा कि देश में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
संजय सिंह ने पार्टी का बचाव करते हुए कहा कि साल 2006 में शीला दिक्षित सरकार ने भी 19 विधायकों को लाभ का पद दिया था। इसके साथ ही हिमाचल में 11 और हरियाणा में 4 विधायकों की नियुक्ति की गई। देश के अन्य राज्यों जैसे झारखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़ और बंगाल में भी इस प्रकार की नियुक्तियां हुई हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि देश के दूसरे राज्यों में उच्च न्यायालय ने ही संसदीय सचिवों को पद से हटाया, कभी चुनाव आयोग ने किसी की सदस्यता रद्द नहीं की। उन्होंने फिर उम्मीद जताते हुए कहा कि सोमवार को अच्च न्यायालय में केस की सुनवाई है और आम आदमी पार्टी को राहत मिलेगी।
वहीं आम आदमी पार्टी से निकाले गए पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा पार्टी का इंटरनल सर्वे लेकर सामने आए हैं। उन्होंने इसे आम आदमी पार्टी का आंतरिक सर्वे बताते हुए इसमें पार्टी की हार की आशंका जताई है। उनका दावा है कि आप ने जो सर्वे कराया है उसमें उसे 20 में से 11 सीटों पर हार मिलने की रिपोर्ट है।
ये है सर्वे रिपोर्ट- कपिल मिश्रा का दावा
विधानसभा सीट विधायक आप की जीत आप की हार
चांदनी चौक अलका लांबा - हो सकती है हार बदल सकता है उम्मीदवार
द्वारका आदर्श शास्त्री - हो सकती है हार बदल सकता है उम्मीदवार
कालकाजी अवतार सिंह - हो सकती है हार बदल सकता है उम्मीदवार
गांधीनगर अनिल वाजपेयी - हो सकती है हार बदल सकता है उम्मीदवारर
नजफगढ़ कैलाश गहलोत - हो सकती है हार बदल सकता है उम्मीदवार
कस्तूरबा नगर मदन लाल - हो सकती है हार बदल सकता है उम्मीदवार
कोंडली मनोज कुमार - हो सकती है हार बदल सकता है उम्मीदवार
महरौली सीट नरेश यादव हो सकती है जीत -
लक्ष्मी नगर नितिन त्यागी - हो सकती है हार नहीं बदलेगा उम्मीदवार
वजीरपुरा राजेश गुप्ता - हो सकती है हार बदल सकता है उम्मीदवार
जंगपुरा - हो सकती है हार बदल सकता है उम्मीदवार
जनकपुरी राजेश ऋषि - कुमार विश्वास के करीबी होने के चलते टिकट मिलने की संभावना कम
बुराड़ी संजीव झा हो सकती है जीत -
रोहतास नगर सरिता सिंह - हो सकती है हार बदल सकता है उम्मीदवार
सदर बाजार सोम दत्त - हो सकती है हार बदल सकता है उम्मीदवार
नरेला शरद कुमार - नहीं बदलेगा उम्मीदवार
मोती नगर शिव चरण गोयल - विधायक खुद ही चुनाव नहीं लड़ना चाहते
मुंडका सुखबीर सिंह - हो सकती है हार बदल सकता है उम्मीदवार
राजेंद्र नगर विजेंद्र गर्ग - हो सकती है हार बदल सकता है उम्मीदवार
तिलक नगर जरनैल सिंह - संजय सिंह के करीबी होने के चलते कटेगा टिकट
अंत में होगी सच्चाई की जीत
जब आप सच्चाई और ईमानदारी पर चलते हैं तो बहुत बाधाएँ आती हैं। ऐसा होना स्वाभाविक है। पर ब्रह्मांड की सारी दृश्य और अदृश्य शक्तियाँ आपकी मदद करती हैं। ईश्वर आपका साथ देता है। क्योंकि आप अपने लिए नहीं,देश और समाज के लिए काम करते हैं। इतिहास गवाह है कि जीत अंत में सचाई की होती है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 19, 2018