फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आप की महारैली में मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट दिखा विपक्ष, शत्रुघ्न भी बोले- केजरीवाल मेरे छोटे भाई

Wed, 13 Feb 2019 01:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 13 Feb 2019 01:53 PM IST
खास बातें

  • जंतर मंतर पर आप की अगुवाई में विपक्ष की महारैली
  • महारैली का नाम तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह
  • ममता बनर्जी से लेकर चंद्रबाबू नायडू अन्य दलों के नेता भी होंगे शामिल

विज्ञापन
live updates of mahagathbandhan maha rally aam aadmi party opposition rally jantar mantar kejriwal
jantar mantar - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

05:59 PM, 13-Feb-2019
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी इस महारैली में शामिल हुए। उन्होंने इस महागठबंधन को अपना समर्थन देते हुए कहा, मेरा छोटा भाई दिल्ली का मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल बहुत दमदार है, साउथ के हीरो चंद्रबाबू जी और हमारी ममता दीदी के इस महागठबंधन को पूरा समर्थन देता हूं। देश को बचाना है, संविधान को बचाना है।

 
05:25 PM, 13-Feb-2019
पश्चिम बंगाल की सीएम ने महारैली को संबोधित करते हुए कहा, आज संसद का आखिरी दिन है। मोदी सरकार की एक्सपायरी डेट ओवर हो गई है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी 7 की 7 सीटें जीतेगी। हमें United India बनाना है, हमें देश को अमित शाह और मोदी से बचाना हैं। वो देश तोड़ना चाहते हैं, हमें देश जोड़ना हैं
विज्ञापन
05:22 PM, 13-Feb-2019
महारैली के दौरान चंद्रबाबू नायडू ने कहा, हमारे केजरीवालजी और ममता जी प्रभावशाली नेता हैं। ये दोनों ही मोदी सरकार द्वारा बिना कारण प्रताड़ित किेए गए। मैं सख्त तौर पर पर नरेंद्र मोदी के बर्ताव की निंदा करता हूं। उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि कभी वो खुद एक राज्य के सीएम थे। जब केंद्र हमें प्रताड़ित करती है तो अरविंद केजरीवाल हमसे मिलने वाले पहले शख्स होते हैं। केजरीवाल हमेशा हमारी रक्षा करते हैं, हमें उन्हें सपोर्ट करना चाहिए और देश के लोकतंत्र को बचाना चाहिए।
05:18 PM, 13-Feb-2019
जंतर-मंतर पर आप सांसद संजय सिंह ने भी कहा कि भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी को हराना होगा।

 
04:26 PM, 13-Feb-2019
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुख अब्दुल्ला ने कहा, उस खून को याद करना चाहिए जो जलियावाला कांड में पड़ा था वो धर्म मे बांटा नहीं जा सकता। ना हिंदू का है और ना मुसलमान का, ये हर हिंदुस्तानी का भारत है।

 
04:18 PM, 13-Feb-2019
शरद यादव ने मंच से बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने चुनाव को इस तरह का बना दिया है कि आज के समय में अगर लाल बहादुर शास्त्री और जयप्रकाश नारायण चुनाव में खड़े हों तो जीत नहीं पाएंगे। समय आ गया है कि बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाए। भारत को बचाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:12 PM, 13-Feb-2019
आम आदमी पार्टी की महारैली में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा भी पहुंचे।
04:11 PM, 13-Feb-2019
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी मंच से मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा दिल्ली मेट्रो के किराए बढ़ाए गए, सीलिंग करके लोगों की रोजी रोटी छीन ली गई। मगर केंद्र सरकार अध्यादेश नहीं लाई। इसलिए मोदी सरकार को हटाना होगा।
03:41 PM, 13-Feb-2019
आम आदमी पार्टी की महारैली से खबर आ रही है कि जैसे ही ममता बनर्जी स्टेज पर पहुंची वाम दल के नेता स्टेज छोड़कर वहां से चले गए। सीएम ममता के पहुंचते ही वहां गाना बजा, मोदी दिल्ली के लिए हानिकारक है।
03:17 PM, 13-Feb-2019
इस वक्त जंतर पर केजरीवाल समेत विपक्ष के कई नेता पहुंच चुके हैं। इनमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, शरद यादव, सपा के रामगोपाल यादव और आरएलडी के त्रिलोक त्यागी, सीताराम येचुरी और डी राजा शामिल हैं। सीताराम येचुरी ने जाने से पहले जनता को संबोधित भी किया और संघ को शकुनी मामा कह दिया। उन्होंने कहा कि देश को बचाने की लड़ाई में हम साथ हैं। देश के स्वतंत्र धर्मनिरपेक्ष गणराज्य को बचाना है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं बेहतर देश को बचाने की कोशिश करें। महाभारत की लड़ाई में दुशासन और दुर्योधन की एक राजनीति थी, उस लड़ाई में कुरू वंश का नाश हो गया था। येचुरी ने आगे कहा कि भारत को बचाना है तो नागपुर में बैठे मामा जी को देश की सत्ता से अलग करना जरूरी है। येचुरी ने कहा कि एक तरफ तो सीएजी की रिपोर्ट ये कहती है कि राफेल की कीमतें कम हुईं लेकिन दूसरी तरफ वही सीएजी ये कह रही है कि राफेल पर बैंक गारंटी न देने की वजह से 41 फीसदी बढ़ गई। येचुरी ने कहा कि भाजपा कहती है कि हमारे पास पीएम मोदी हैं आपके पास कौन है तो हमारा जवाब है कि हमारे पास देश की जनता है। यह लड़ाई और देश की जनता और मोदी के बीच है। इस देश को नेता नहीं नीति चाहिए। देश के लिए जनहित की नीति बनानी होगी तो इस नेता को हटाना होगा। यह सरकार एजेंसी का दुरुपयोग विपक्षी दलों पर कर रही है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed