फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानूनः सीलमपुर के बाद देर रात ब्रिजपुरी में भी विरोध-प्रदर्शन

Wed, 18 Dec 2019 12:04 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 18 Dec 2019 12:04 AM IST
खास बातें

नागरिकता संशोधन कानून जब से बना है पूरे देश में जगह-जगह इसे लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। दिल्ली स्थित जामिया विश्वविद्यालय में इसे लेकर रविवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ, अब मंगलवार को दिल्ली के ही सीलमपुर में भी प्रदर्शन हिंसक हो गया है, प्रदर्शनकारी बसों पर पथराव भी कर रहे हैं। पढ़ें पल-पल की अपडेट... 

विज्ञापन
Seelampur Protest Live Updates: CAA 2019 against Citizenship Amendment Act 2019
सीलमपुर में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

लाइव अपडेट

12:00 AM, 18-Dec-2019

सीलवपुर के बाद देर रात ब्रिजपुरी में भी हालात गर्माए

नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ मंगलवार दोपहर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हुए प्रदर्शन के बाद रात में ब्रिजपुरी में भी प्रदर्शन हुए और लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। हालांकि, अब स्थिति नियंत्रण में कर ली गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी भी तरह की हिंसा को नियंत्रण में करने के लिए इलाके में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

 
08:17 PM, 17-Dec-2019

21 प्रदर्शनकारी हिरासत में

सीलमपुर में हिंसक प्रदर्शन को लेकर संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा, "पुलिस ने गोलीबारी नहीं की है। केवल आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। फिलहाल स्थित नियंत्रण में है। 21 लोग जख्मी हुए हैं जबकि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। दो पुलिस बूथ को नुकसान पहुंचा है। साथ ही पुलिस द्वार लाठीचार्ज नहीं की गई है।" 
 


 
विज्ञापन
06:21 PM, 17-Dec-2019

खोले गए मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सूचना जारी कर बताया है कि सीलमपुर, वेलकम, गोकुलपुरी, जौहरी एनक्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास गेट खोल दिए गए हैं।  
 


 
05:15 PM, 17-Dec-2019

केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से की शांति की अपील

अरविंद केजरीवाल ने सीलमपुर हिंसा के बाद दिल्ली के नागरिकों से अपील की है कि शांति बनाए रखें। एक सभ्य समाज में किसी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं है। हिंसा से कुछ हासिल नहीं होगा। हमें अपनी राय शांतिपूर्ण तरीके से रखना चाहिए।

 
05:08 PM, 17-Dec-2019
दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि जिस वक्त सीलमपुर में हिंसा हुई पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया। साथ ही दर्जनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस समय हालात पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण में हैं।
04:51 PM, 17-Dec-2019
ज्वाइंट कमिश्नर आलोक कुमार ने बताया कि सीलमपुर में कोई गोली नहीं चलाई गई है। सिर्फ आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया है। कुछ पुलिसवाले घायल हुए हैं। दो पब्लिक ट्रांसपोर्ट बसें, एक रैपिड एक्शन फोर्स की बस और कुछ बाइकें क्षतिग्रस्त की गई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:38 PM, 17-Dec-2019
सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के सभी निकास और प्रवेश द्वार खोल दिए गए हैं।

 
04:18 PM, 17-Dec-2019
दरियागंज से दिल्ली गेट के बीच लगभग आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा, हालांकि अब यह रास्ता सामान्य हो गया है।

 
03:59 PM, 17-Dec-2019
जानकारी है कि प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस पिकेट और एक पुलिस चौकी में आग लगा दी है। पुलिस ने इस समय मेन रोड पर जरूर नियंत्रण कर लिया है लेकिन गलियों में अब भी पत्थरबाजी चल रही है।

 
03:55 PM, 17-Dec-2019

कैसे भीड़ हुई हिंसक

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को झड़प वाले स्थान से दूर किया। साथ ही पुलिस सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को जाफराबाद में दो बजे लोग नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले ते जो 1.15 बजे ही शुरू हो गया और लोग सीलमपुर की ओर मार्च करने लगे। शुरुआत में यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा लेकिन बाद में अचानक से जब भीड़ छंटनी शुरू हुई तो हंगामा मच गया और पुलिस व प्ररदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई, जिससे हिंसा शुरू हो गई।


 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed